निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 150 मरीजों की जांच कर दी गई दवाई ।

Spread the love

■ नारायण सिंह रावत सितारगंज। बिजटी चौराहा स्थित संजोग हॉल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर फ्यूज़न माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड, आशीर्वाद इंडिया फाउंडेशन हरिद्वार व आस्था हॉस्पिटल स्वास्थ्य की टीम द्वारा लगाया गया। इसमें 150 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाई दी गई। निशुल्क जांच शिविर में सितारगंज क्षेत्र के सैकड़ों लोग निशुल्क शिविर का लाभ लेने पहुंचे।

सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र की चिकित्साधिकारी डॉक्टर अभिलाषा पांडेय ने बताया कि निशुल्क जांच शिविर में सभी तरह के टेस्ट निशुल्क किये जा रहे हैं। जिनमे एचआईवी टेस्ट, ब्लड शुगर टेस्ट, हीमोग्लोबिन टेस्ट, पीलिया, थाइराइड आदि शामिल हैं।चिकत्साधिकारी अभिलाषा पांडेय ने बताया कि शिविर में हड्डी रोग चिकित्सक, महिला चिकित्सक व जनरल फिजिशियन शिविर में पहुंचने वालों की जांच में लगे हुए हैं।

डॉक्टर अभिलाषा पांडेय ने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के शिविर उन इलाकों में भी लगाए जाएंगे, जहां से लोग आने में असमर्थ है या जहां स्वास्थ्य सेवाएं सही तरह से नहीं मिल पातीं। कार्यक्रम के आयोजक व आशीर्वाद इंडिया फाउंडेशन संस्था के संचालक जितेंद्र कुमार ने बताया कि 150 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाई दी गई है।

उन्होंने बताया कि संस्था आगे भी ऐसे आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती रहेगी।इस दौरान डॉ0 चित्रा पाण्डे, डॉ0 इरफान,नवल किशोर पंडित,मीनू ठाकुर,सनी कश्यप ( डिविजनल मैनेजर फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड)अशोक कुमार , एरिया मैनेजर दीपक शाही ब्रांच मैनेजरइंद्रेश सैनी एडमिन ,आदि लोग उपस्थित रहे!

  • Related Posts

    ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच ऐतिहासिक एमओयू: कुमाऊं व नागा रेजिमेंट के सैनिकों और परिवारों को मिलेगी असीमित छात्रवृत्ति

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी: कुमाऊं क्षेत्र के सशस्त्र बल समुदाय को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगारपरक कौशल से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी…

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    Leave a Reply