हल्द्वानी हत्याकांड का खुलासा: जंगल में बुलाकर युवक की कर दी गई हत्या

Spread the love



हल्द्वानी में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: पैसों के लेनदेन में युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर: मुकेश कुमार

हल्द्वानी

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत टांडा जंगल में हापुड़ निवासी युवक भोगेंद्र सिंह की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त लकड़ी के डंडे सहित अन्य साक्ष्य भी बरामद कर लिए गए हैं।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य आरोपी बालम सिंह बिष्ट ने अपने दो साथियों हरीश नेगी और उमेश बोरा के साथ मिलकर भोगेंद्र सिंह की हत्या की योजना बनाई। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों और मृतक के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद था।

आरोपियों ने भोगेंद्र को पैसे लौटाने के बहाने टांडा के जंगल में बुलाया और मौका पाकर उसके सिर पर डंडे से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद से तीनों आरोपी फरार थे, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोच लिया।

फिलहाल तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और पुलिस को आशंका है कि मामले में कुछ और तथ्य भी सामने आ सकते हैं। हल्द्वानी पुलिस की तत्परता से एक गूढ़ हत्याकांड का पर्दाफाश हो सका है, जिससे क्षेत्र में राहत और विश्वास का माहौल बना है।


Related Posts

वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

Spread the love

Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

Spread the love

Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

Leave a Reply