लालकुआं में वरिष्ठ समाजसेवी हरीश मदान का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Spread the love


वरिष्ठ समाजसेवी हरीश मदान का आकस्मिक निधन, नगर में शोक की लहर

लालकुआं। नगर के प्रतिष्ठित किराना व्यवसायी एवं वरिष्ठ समाजसेवी हरीश मदान (62) का बुधवार को अचानक हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य बाजार स्थित वार्ड नंबर-6 निवासी हरीश मदान बुधवार सुबह अपने घर की छत पर पौधों को पानी दे रहे थे, तभी उन्हें अचानक घुटन व बेचैनी महसूस हुई। उन्होंने नीचे आकर पत्नी को इसकी जानकारी दी और अपने भाई डिंपल मदान को भी सूचित किया। संयोगवश घर में उनकी एमबीबीएस डॉक्टर बेटी मौजूद थी, जिसने तत्काल प्राथमिक उपचार देते हुए उन्हें सीपीआर दिया।

इसके बाद परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं ले गए, जहां से उन्हें तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए रेफर किया गया। 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से एसटीएच ले जाते समय ही उनकी हालत गंभीर बनी रही, और अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हरीश मदान अपने पीछे पत्नी, बेटा और बेटी को छोड़ गए हैं। उनका पुत्र वर्तमान में इंग्लैंड में है, जिसे दुखद समाचार दे दिया गया है। अंतिम संस्कार गुरुवार 19 जून को प्रातः 11 बजे किया जाएगा।

हरीश मदान के निधन से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। सामाजिक, व्यापारिक और धार्मिक क्षेत्रों में उनके योगदान को लोग लंबे समय तक याद करेंगे।


Related Posts

बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Spread the love

Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की मांग ने पकड़ा जोर, वन अधिकार संगठन का तहसील में 5 अक्टूबर से प्रदर्शन जारी, कांग्रेस व इंडिया गठबंधन ने दी विधानसभा घेराव की चेतावनी

Spread the love

Spread the love ​लालकुआं । बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। लालकुआं तहसील परिसर में वन अधिकार संगठन…

Leave a Reply