हल्दूचौड़ में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी, क्षेत्र में दहशत

Spread the love



हल्दूचौड़ में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी, क्षेत्र में दहशत

रिपोर्टर: मुकेश कुमार

लालकुआं:
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हल्दूचौड़ के बमेठा बंगर खीमा गांव में सोमवार को दोपहर एक बंद मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना उस वक्त हुई जब घर के सभी सदस्य पास के गांव हरिपुर लच्छी गए हुए थे।

घटना की जानकारी के अनुसार, मकान स्वामी देवेंद्र जोशी बाहर नौकरी करते हैं, जबकि उनकी पत्नी गीता जोशी घर पर रहकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं। सोमवार सुबह लगभग 11 बजे वे पूरे परिवार के साथ मायके चली गई थीं। दोपहर करीब 2 बजे जब वे लौटे, तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला।

जब पीछे के दरवाजे से प्रवेश किया गया, तो पूरा घर अस्त-व्यस्त पाया गया। अलमारियों और बक्सों के ताले टूटे हुए थे और उनमें रखे लाखों रुपये के जेवरात गायब थे।

घटना की सूचना मिलते ही लालकुआं पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा अग्रवाल और कोतवाल दिनेश चंद्र फर्त्याल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस को आशंका है कि चोर पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसे और अंदर से दरवाजा बंद कर चोरी को अंजाम दिया।

पीड़ित परिवार का कहना है कि सोने-चांदी के लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए हैं।

क्षेत्र में बढ़ती चोरी से आक्रोश:
घटना के बाद मौके पर पहुंचे हल्दूचौड़ व्यापार मंडल अध्यक्ष खीमा सिंह बिष्ट ने कहा, “क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से जनता डरी हुई है। यदि जल्द ही इन घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ तो हम क्षेत्रवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।”

पुलिस का आश्वासन:
क्षेत्राधिकारी दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि, “घटना की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

स्थानीय जनता का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी हल्दूचौड़ क्षेत्र में कई चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन आज तक किसी का खुलासा नहीं हो सका है।


Related Posts

बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Spread the love

Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की मांग ने पकड़ा जोर, वन अधिकार संगठन का तहसील में 5 अक्टूबर से प्रदर्शन जारी, कांग्रेस व इंडिया गठबंधन ने दी विधानसभा घेराव की चेतावनी

Spread the love

Spread the love ​लालकुआं । बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। लालकुआं तहसील परिसर में वन अधिकार संगठन…

Leave a Reply