पंचायत चुनावों को मिली हरी झंडी: हाईकोर्ट ने हटाया स्टे, सरकार को 3 हफ्ते की मोहलत

Spread the love


उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पंचायत चुनावों से हटाया स्टे, चुनावी प्रक्रिया को मिली हरी झंडी

सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए 3 हफ्ते की मोहलत, नामांकन की तिथि 3 दिन बढ़ी

नैनीताल।
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पंचायत चुनावों पर लगी रोक (स्टे) को हटा दिया है, जिससे राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को फिर से गति मिल गई है। अदालत ने राज्य सरकार को याचिका पर काउंटर दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया है।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि को तीन दिन बढ़ा दिया गया है, जिससे उम्मीदवारों को और समय मिल सके।

चुनाव आयोग ने संपूर्ण चुनाव कार्यक्रम को भी तीन दिन के लिए आगे बढ़ाया है। अब नए कार्यक्रम के अनुसार, प्रत्येक चरण की तिथियों में तीन दिन का बदलाव किया जाएगा।

ज्ञात हो कि कुछ आपत्तियों और कानूनी अड़चनों के चलते पंचायत चुनावों पर हाईकोर्ट ने अस्थायी रूप से रोक लगाई थी, जिसके कारण चुनावी तैयारियां रुकी हुई थीं। अब रोक हटने के बाद जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग ने पुनः कमर कस ली है।


Related Posts

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

अवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी

Spread the love

Spread the loveअवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी लालकुआं (नैनीताल)। क्षेत्र में अवैध खनन, अनियंत्रित ओवरलोडिंग और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ…

Leave a Reply