पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, चुनाव अधिकारियों को कल होगा प्रशिक्षण

Spread the love


पंचायत चुनाव 2025: जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण 2 जुलाई को हल्द्वानी में

नैनीताल, 1 जुलाई।
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। चुनाव की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिले में तैनात सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को 2 जुलाई को निर्वाचन प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को प्रसार प्रशिक्षण केंद्र (ETC), बागजाला, हल्द्वानी में पूर्वाह्न 11:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अनामिका ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे समय से पूर्व प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित हों और प्रशिक्षण को गंभीरता से लें।

यह प्रशिक्षण चुनावी प्रक्रिया, आचार संहिता, और आपात स्थिति में कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर होगा।


Related Posts

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

अवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी

Spread the love

Spread the loveअवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी लालकुआं (नैनीताल)। क्षेत्र में अवैध खनन, अनियंत्रित ओवरलोडिंग और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ…

Leave a Reply