नैनीताल ब्रेकिंग: सलड़ी गांव के पास अवैध लीसा का भंडाफोड़, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

Spread the love


नैनीताल ब्रेकिंग: सलड़ी गांव के पास अवैध लीसा का भंडाफोड़, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग स्थित सलड़ी गांव के पास वन विभाग को अवैध लीसा कारोबार पर बड़ी सफलता मिली है।
तराई पूर्वी वन प्रभाग की एसओजी टीम और नैनीताल वन प्रभाग की वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में लीसा जब्त किया है।

सूचना के अनुसार, पहाड़ से हल्द्वानी की ओर आ रही लीसे से लदी एक पिकअप कार सलड़ी गांव के पास झाड़ियों में छिपाकर खड़ी थी। मुखबिर से मिली विशेष सूचना पर तराई पूर्वी वन प्रभाग की एसओजी टीम सक्रिय हुई और इलाके में जगह-जगह टीमों को तैनात किया गया।

देर रात मुखबिर से पुनः सूचना मिलने पर एसओजी टीम ने सलड़ी गांव के पास संदिग्ध वाहन की मौजूदगी की पुष्टि की। चूंकि यह क्षेत्र नैनीताल वन प्रभाग के अंतर्गत आता था, इसलिए एसओजी टीम ने तत्काल नैनीताल वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी से संपर्क कर संयुक्त अभियान की योजना बनाई।

मौके पर पहुंची नैनीताल वन विभाग की टीम को देखते ही लीसा तस्कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर मौके से फरार हो गए। उन्होंने कंटेनरों में भरे लीसे को झाड़ियों में फेंक दिया। वन विभाग की टीम ने पिकअप कार को अपने कब्जे में ले लिया है।

इस संयुक्त अभियान में दोनों वन प्रभागों की टीमों ने भारी मात्रा में अवैध लीसा बरामद किया है, जिससे क्षेत्र में सक्रिय तस्करों में हड़कंप मच गया है।

वन विभाग अब तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रहा है। इस मामले में जल्द ही बड़े खुलासे और नाम सामने आ सकते हैं।


Related Posts

वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

Spread the love

Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

Spread the love

Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

Leave a Reply