जनता की आवाज बनूंगा, वादे नहीं, विकास करूंगा’: इन्द्रपाल आर्य

Spread the love


जनता की ताकत से मैदान में उतरे इन्द्रपाल आर्य, बोले- विकास और नशामुक्ति मेरा संकल्प


लालकुआं (रिपोर्टर मुकेश कुमार):
गौलापार स्थित खेड़ा क्षेत्र से वरिष्ठ समाजसेवी इन्द्रपाल आर्य ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के बाद उन्होंने क्षेत्र में भव्य रोड शो निकाला, जिसमें सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान स्थानीय जनता ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर जीत की शुभकामनाएं दीं।

इन्द्रपाल आर्य ने कहा कि वे जनशक्ति से प्रेरित होकर चुनाव मैदान में उतरे हैं और जनता की सेवा ही उनका एकमात्र उद्देश्य है। उन्होंने वादा किया कि अगर उन्हें जनता का समर्थन मिला, तो वे क्षेत्र को एक आदर्श पंचायत में बदलने का प्रयास करेंगे।

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर किया संकल्प:
इन्द्रपाल आर्य ने कहा कि क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है, जिसे वे अपनी प्राथमिकता में रखेंगे। साथ ही हर घर को पक्के रास्ते से जोड़ने, रुके हुए विकास कार्यों को पूरा करने और पंचायत में नई योजनाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।

नशामुक्ति और महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं:
उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में ठोस कदम उठाएंगे। महिलाओं को घर बैठे रोजगार दिलाने के लिए सहायता समूहों और अन्य योजनाओं के माध्यम से काम किया जाएगा।

‘वादा नहीं संकल्प है सेवा का’:
इन्द्रपाल आर्य ने कहा, “मैं जनता की आवाज बनकर काम करूंगा। अगर गांव वालों के अधिकारों के लिए लड़ना भी पड़ा, तो पीछे नहीं हटूंगा। अपने वादों से कभी पीछे नहीं हटूंगा और हर सरकारी योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाऊंगा।”

रोड शो और नामांकन के साथ इन्द्रपाल आर्य ने यह संदेश साफ कर दिया है कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अब देखना यह है कि जनता उन्हें विकास पुरुष के रूप में स्वीकार करती है या नहीं।

Related Posts

डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

Spread the love

Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

Leave a Reply