मध्य गैंग मेठ व ट्रैकमेंटेनर्स की सजगता से रेल ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से बचा, रेल प्रबंधक में किया सम्मानित।

Spread the love

बरेली 11 जुलाई, 2023 इज्जतनगर मंडल के लालकुआँ-काशीपुर रेल खण्ड के बाजपुर-हेमपुर इस्माइल रेलवे स्टेशन के मध्य गैंग मेठ श्रीमती सत्यवती अपने अनुभाग में ट्रैकमेंटेनर्स श्री रमेश गौड़ व श्री अमित भण्डारी के साथ 6 जुलाई, 2023 को ड्यूटी पर कार्यरत थीं। तभी अचानक तेज बरसात होने पर इन्होंने देखा कि किमी सं. 49/3-7 में ट्रैक के किनारे फार्मेशन को काटते हुए पानी का बहाव बहुत तीव्र होता जा रहा है। इन्होंने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना तुरन्त अपने सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ), बाजपुर श्री जयदीप लाल देकर तत्काल ट्रैक संरक्षित करके स्टेशन मास्टर, मंडल नियंत्रण कक्ष को भी अवगत कराया। संरक्षित एवं सुरक्षित ट्रेन संचलन के लिए आवश्यक कार्यवाही करते हुए सुचारू रूप से रेल यातायात का संचालन सुनिश्चित किया। इनकी जागरुकता, कत्र्तव्य परायणता एवं कत्र्तव्यनिष्ठा के फलस्वरुप समय रहते ट्रैक को बाढ़ के पानी से संरक्षित किया।

मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ), बाजपुर के अधीन कार्यरत गैंग मेठ श्रीमती सत्यवती, ट्रैक मैंटेनरों श्री रमेश गौड़ एवं श्री अमित भण्डारी को संभावित वर्षा की पानी की तेज धारा से ट्रैक की तटबंध की कटाव को टालने के लिए रुपये दो-दो हजार का नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया ताकि मंडल पर कार्यरत अन्य सह रेल कर्मचारी भी इनसे प्रेरणा लेकर पूरी जागरुकता, कर्मठता, सजगता एवं सतर्कता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करें। साथ ही उनके मनोबल में वृद्धि हो तथा वे कर्तव्य पालन में सदैव उत्साहित रहें।

  • Related Posts

    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान, छात्रों को मिले सरकारी व स्वरोजगार के टिप्स

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी परिसर के हॉस्पिटैलिटी एवं मैनेजमेंट विभाग ने विश्वविद्यालय के कॉन्फ्लुएंस हॉल में “थिंक बियॉन्ड होटल्स: करियर, सरकारी अवसर और उद्यमिता” विषय पर…

    वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

    Leave a Reply