किच्छा की प्रतापपुर सीट पर कांग्रेस का 25 साल पुराना किला खतरे में, भाजपा के शुक्ला और गौतम ने बोला हमला

Spread the love


प्रतापपुर जिला पंचायत सीट पर कांग्रेस-भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर, राजेश शुक्ला बोले- इस बार टूटेगा 25 साल पुराना किला

रिपोर्टर: मुकेश कुमार
स्थान: किच्छा/पंतनगर

किच्छा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रतापपुर जिला पंचायत सीट पर इस बार चुनावी जंग बेहद रोचक हो गई है। यहां कांग्रेस और भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वर्तमान विधायक तिलकराज बेहड़ तथा भाजपा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की साख दांव पर लगी हुई है। गौरतलब है कि पिछले 25 वर्षों से यह सीट कांग्रेस के कब्जे में है, जिसे भाजपा के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।

इसी कड़ी में गुरुवार को भाजपा समर्थित प्रत्याशी जितेन्द्र कुमार गौतम और कार्यकर्ताओं की एक रणनीतिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि “अब समय आ गया है कि इस 25 साल पुराने कांग्रेस के किले को गिराकर क्षेत्र में वास्तविक विकास की नींव रखी जाए।”

शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आपसी मतभेदों को भुलाकर पूरी एकजुटता से पार्टी के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस ने पिछले 25 वर्षों में विकास के नाम पर जनता को केवल छला है, एक ईंट तक नहीं रखी। इस बार जनता ने बदलाव का मन बना लिया है और भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाकर क्षेत्र के विकास को नई गति देगी।”

राजेश शुक्ला ने दावा किया कि भाजपा प्रत्याशी जितेन्द्र कुमार गौतम इस बार कांग्रेस का किला ध्वस्त कर देंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से 28 जुलाई को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

भाजपा प्रत्याशी जितेन्द्र कुमार गौतम ने बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें क्षेत्र की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा, “पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने जो मार्गदर्शन और ऊर्जा दी है, उससे मैं उत्साहित हूं। अब घर-घर जाकर जनसंपर्क करूंगा और लोगों से समर्थन मांगूंगा।”

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लंबे कार्यकाल में “बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा जैसी समस्याएं जस की तस बनी रहीं।” उन्होंने वादा किया कि यदि जनता उन्हें आशीर्वाद देती है तो उनकी प्राथमिकता शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, स्वच्छ पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना होगी।

गौतम ने कहा कि “मैं केंद्र और राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के द्वार तक पहुंचाने का काम करूंगा। इस बार जनता बदलाव चाहती है और भाजपा ही वह विकल्प है जो उनके सपनों को साकार कर सकती है।”


Related Posts

डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

Spread the love

Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

Leave a Reply