जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने गिनाईं 60 करोड़ के विकास कार्य, विरोधियों पर भी साधा निशाना

Spread the love

जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने गिनाईं 60 करोड़ के विकास कार्य, विरोधियों पर भी साधा निशाना
रिपोर्टर : मुकेश कुमार, हल्द्वानी

नैनीताल: नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी बेला तोलिया ने रविवार को पत्रकार वार्ता के माध्यम से अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2019 से 2024 के बीच जिले में करीब 60 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए, जिनमें से अकेले उनके जिला पंचायत क्षेत्र 21-रामड़ी आनसिंह (पनियाली) में 16 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाएं धरातल पर उतरीं।

बेला तोलिया ने बताया कि उनके क्षेत्र की 15 ग्राम सभाओं— बजुनिया हल्दू, पनियाली, रामड़ी आनसिंह, लामाचौड़ खास, कुरिया गांव, पीपल पोखरा, बच्चीनगर, जयपुर पाड़ली, ईसाई नगर, बसानी, कमलुवागांजा मेहता, चौसला, रामपुर लामाचौड़, गुजरौड़ा और धुनी नंबर एक-दो में सीसी मार्ग, पेयजल लाइन, शौचालय, पुलिया, सुरक्षा दीवारें, मंदिर सौंदर्यीकरण और सोलर लाइट जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।

उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को सशक्त बनाने के लिए 4 करोड़ रुपये से सीसी मार्ग, 1 करोड़ रुपये से पेयजल टैंक, शौचालय और सोलर लाइटें स्थापित की गईं। वहीं कोरोना काल के दौरान उन्होंने नैनीताल के सभी 27 जिला पंचायत क्षेत्रों में मास्क वितरण, सैनिटाइजेशन और स्प्रे मशीनों का समुचित इंतजाम किया।

बेला ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को गति देने के लिए 8 विकासखंडों में कूड़ा वाहन उपलब्ध कराए गए जिससे ठोस कचरा निस्तारण प्रणाली को सुदृढ़ किया जा सके।

पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने विपक्षी प्रत्याशियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें चुनाव से रोकने की नीयत से भ्रामक शिकायतें की जा रही हैं, और अदालती हथकंडों से नामांकन निरस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जो विफल साबित हुए हैं।

उन्होंने कहा, “पिछले चुनाव में जनता ने मुझे निर्विरोध चुना था, लेकिन अब विरोधी उसी को जनता के फैसले का अपमान बता रहे हैं।”

बेला ने यह भी स्पष्ट किया कि वह राजनीतिक परिवार से हैं, लेकिन जनसेवा को हमेशा प्राथमिकता दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें “शहरी और बाहरी” कहकर उनके अपने लोगों से अलग करने की कोशिश कर रहे हैं, मगर जनता पर उनका अटूट विश्वास है।

अंत में उन्होंने कहा कि, “विकास का यह सिलसिला रुकेगा नहीं। जनता का आशीर्वाद रहा तो आने वाले समय में क्षेत्र और ऊंचाइयों को छुएगा।”

Related Posts

डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

Spread the love

Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

Leave a Reply