हरेला पर्व पर राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

हरेला पर्व पर राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
एनएसएस इकाई के तत्वावधान में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत रोपे गए बहुविध पौधे

रानीखेत, 16 जुलाई 2025।
उत्तराखंड सरकार के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष जुलाई माह में मनाए जाने वाले हरेला पर्व के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय, रानीखेत में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर “हरेला का त्योहार मनाओ, धरती माँ का ऋण चुकाओ” एवं “एक पेड़ माँ के नाम” थीम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि “हरेला केवल एक सांस्कृतिक पर्व नहीं, बल्कि मानवीय चेतना और प्राकृतिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है और शैक्षणिक संस्थानों को सतत विकास के लक्ष्यों की दिशा में अग्रसर होना चाहिए।”

एनएसएस और एनसीसी के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए वृक्षारोपण के साथ-साथ स्वच्छता का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर समाजशास्त्र विभाग की शोध छात्राएँ दीपा आर्य, आंचल जैन एवं मीना अधिकारी ने नेतृत्वकारी भूमिका निभाते हुए विभिन्न बहुविध पौधों का रोपण किया।

कार्यक्रम में डॉ. सत्यमित्र सिंह, डॉ. शंकर, डॉ. मेहराज मेहरा, डॉ. कमल, डॉ. नीमा बोरा, तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेखा भट्ट एवं डॉ. बबिता काण्डपाल सहित महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक, कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

कार्यक्रम का समापन हरित भविष्य और पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ के साथ हुआ। उपस्थितजनों ने पृथ्वी को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।


Related Posts

डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

Spread the love

Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

Leave a Reply