नैनीताल विधायक सरिता आर्य को बड़ा झटकाबेटे रोहित आर्य जिला पंचायत चुनाव में हारे

Spread the love


नैनीताल विधायक सरिता आर्य को बड़ा झटका
बेटे रोहित आर्य जिला पंचायत चुनाव में हारे

रिपोर्टर मुकेश कुमार

नैनीताल, उत्तराखंड —
नैनीताल जिले की भवाली गांव जिला पंचायत सीट से बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। यहां से नैनीताल विधायक सरिता आर्या के बेटे रोहित आर्या को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

रोहित आर्या को निर्दलीय प्रत्याशी यशपाल ने कड़े मुकाबले में हराकर सीट अपने नाम कर ली।

इस हार के साथ ही सरिता आर्या के राजनीतिक प्रभाव पर भी सवाल उठने लगे हैं। माना जा रहा है कि यह परिणाम क्षेत्र में जनता के बदलते राजनीतिक मूड और स्थानीय समीकरणों का संकेत है।

भवाली सीट पर मतदाताओं ने विकास और स्थानीय नेतृत्व को प्राथमिकता दी, और निर्दलीय यशपाल को विजयी बनाकर यह संदेश दिया कि अब चेहरे नहीं, कार्य और निष्ठा को महत्व मिलेगा।

यह चुनाव परिणाम नैनीताल की राजनीति में नई दिशा का संकेत माना जा रहा है।

Related Posts

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

अवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी

Spread the love

Spread the loveअवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी लालकुआं (नैनीताल)। क्षेत्र में अवैध खनन, अनियंत्रित ओवरलोडिंग और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ…

Leave a Reply