हरेला पर्व पर गांव-गांव रोपे गए पौधे

Spread the love

■ नारायण सिंह रावत. सितारगंज। हरेला पर्व पर क्षेत्र के ग्राम सभाओं में पौधरोपण किया गया। साथ ही पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया।

ग्राम पंचायत डोहरा एवं ग्राम पंचायत बिरिया में सहायक विकास अधिकारी बलवीर सिंह की उपस्थिति में पौधारोपण कार्य एवं पौधे को सुरक्षित करने का कार्य हरेला पर्व पर किया गया। इसी तरह ग्राम सिसौना में पूर्व छात्र नेता मुकेश सनवाल के नेतृत्व में जिला पंचायत सदस्य उदय सिंह राणा और व्यापार मंडल अध्यक्ष मलकीत सिंह ने पौधरोपण किया।

मुकेश सनवाल ने कहा कि पौधों को रोकना ही नहीं बल्कि उनका संरक्षण भी जरूरी है। जिससे पर्यावरण को हरा-भरा बनाया जा सके। नगर सैनिक मिलन कार्यालय में पूर्व सैनिक आनंद बल्लभ जोशी और आरपी रेखवाल ने पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच ऐतिहासिक एमओयू: कुमाऊं व नागा रेजिमेंट के सैनिकों और परिवारों को मिलेगी असीमित छात्रवृत्ति

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी: कुमाऊं क्षेत्र के सशस्त्र बल समुदाय को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगारपरक कौशल से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी…

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    Leave a Reply