रामबाग गौलापार में दुग्ध उत्पादकों की बड़ी बैठक, 80,600 की प्रोत्साहन राशि वितरित

Spread the love


नैनीताल दुग्ध उत्पादक संघ द्वारा स्वच्छ दुग्ध उत्पादन गोष्ठी एवं गुड हाईजिनिक मैन्युफैक्चरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रामबाग गौलापार के शिव पार्वती वेंकट हॉल में किया गया। कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादकों को स्वच्छता के महत्व, अच्छे उत्पादन और गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का और विशिष्ट अतिथि इम्पीरियल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक करन गंगोला ने किया। पूर्व विधायक दुम्का ने “आंचल” ब्रांड के उत्पादों की जानकारी साझा करते हुए कहा—
“हर बूँद दूध, हर कटोरी दही और हर टुकड़ा पनीर उत्पादक की लगन और ईमानदारी का प्रतीक है।”
उन्होंने उत्पादकों से शुद्धता और गुणवत्ता बनाए रखने की अपील की, जिससे उपभोक्ताओं का विश्वास बढ़े और स्थानीय दुग्ध उद्योग को पहचान मिले।

संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने उपस्थित दुग्ध समितियों के अध्यक्षों और सचिवों से बातचीत की तथा उनकी समस्याएं सुनीं। कई मुद्दों का तत्काल निस्तारण किया गया। इस अवसर पर 80,600 रुपये की सहायता एवं प्रोत्साहन राशि वितरित की गई, जिससे उत्पादकों के चेहरे पर खुशी देखी गई।
बोरा ने बताया कि सरकार द्वारा दूध प्रोत्साहन राशि को 4 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति लीटर करने का आश्वासन मिला है, जिसका लाभ उत्पादकों तक पहुंचाने के लिए प्रस्ताव रखा गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में गौलापार चोरगलिया क्षेत्र से संचालक दीपा रैकवाल, कालाढूंगी क्षेत्र से संचालक दीपा बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि त्रिलोक नोला, प्रकाश चन्द्र गरजोला, ग्राम प्रधान तारेश बिष्ट, मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाणी, बीडीसी सदस्य गीता चुफाल, कालाढूंगी इंचार्ज शांति कोरंगा, सहायक प्रबंधक मोहन चन्द्र जोशी, ग्राम प्रधान अमर सिंह, मार्ग प्रभारी कलावती भौर्याल समेत बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित संघ के प्रभारी प्रशासन एवं विपणन संजय सिंह भाकुनी और पी एंड आई प्रबंधक सुभाष बाबू ने गुणवत्तापूर्ण दूध और स्वास्थ्यवर्धक दुग्ध उत्पादों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में उत्पादकों के सुझाव व मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना गया और उन्हें आगे सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन भी दिया गया।


Related Posts

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

अवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी

Spread the love

Spread the loveअवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी लालकुआं (नैनीताल)। क्षेत्र में अवैध खनन, अनियंत्रित ओवरलोडिंग और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ…

Leave a Reply