सीआरपीएफ परिसर में पौधरोपण, जवानों ने लिया देखभाल का संकल्प

Spread the love


हल्द्वानी।
नैनीताल जिले के काठगोदाम स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) परिसर में रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जवानों ने पौधे रोपे और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सम्मिलित हुए पर्यावरणविद एवं पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. आशुतोष पन्त ने पौधारोपण की तकनीक और देखभाल के व्यावहारिक सुझाव साझा किए। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ शुरुआती दो वर्षों तक उनकी बच्चों की तरह देखभाल जरूरी है, तभी वे सुरक्षित और मजबूत होकर बढ़ पाते हैं।


डॉ. पन्त ने बताया कि थैली में लगे पौधे को हमेशा जड़ की तरफ से पकड़ना चाहिए, तने से नहीं। थैली को ब्लेड से सावधानीपूर्वक काटना चाहिए ताकि जड़ और मिट्टी अलग न हों। पौधे के लिए गड्ढा गहरा अवश्य बनाया जाए, लेकिन लगाते समय मिट्टी और खाद भरकर पौधा इतनी ही गहराई पर रोपना चाहिए कि उसका तना सतह से ऊपर रहे। पौधारोपण के तुरंत बाद पर्याप्त पानी देना भी अनिवार्य है।
इस अवसर पर डीआईजी श्री शंकर दत्त पांडे, कमांडेंट श्री लीलाधर, असिस्टेंट कमांडेंट श्री रवि सिकरवार, निरीक्षक श्री अशोक जोशी सहित बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पौधारोपण किया और हरियाली के इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।


डॉ. पन्त ने पौधे उपलब्ध कराने के अवसर और सहयोग के लिए सीआरपीएफ अधिकारियों एवं जवानों का आभार व्यक्त किया।

Related Posts

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

अवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी

Spread the love

Spread the loveअवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी लालकुआं (नैनीताल)। क्षेत्र में अवैध खनन, अनियंत्रित ओवरलोडिंग और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ…

Leave a Reply