रानीखेत के पत्रकार की बेटी 19 सदस्य दल में अनुसंधान कार्य के लिए पहुंची सिडनी यूनिवर्सिटी ।

Spread the love

रानीखेत निवासी व पंतनगर युनिवर्सिटी की छात्रा रीतिका 19 सदस्यीय दल के साथ अनुसंधान कार्य हेतु पहुंची सिडनी यूनिवर्सिटी।

दल सदस्य विश्वविद्यालय की ओर से मौसमीय अनुसंधान और खाद्य सुरक्षा विषय पर करेंगे अनुसंधान

रानीखेत: नगर व्यवसायी व पत्रकार गिरीश चंद्र पांडे तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती नीरु पांडे की बेटी रीतिका पांडे का चयन‌ जीबी पन्त विश्वविद्यालय पंतनगर की और से एक माह के शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत अनुसंधान कार्य हेतु वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी आस्ट्रेलिया के लिए हुआ है।

रीतिका 19 सदस्यीय दल के साथ बुधवार सुबह आस्ट्रेलिया स्थित वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी पहुंच गई है। इस दौरान दल सदस्य विश्वविद्यालय की और से सिडनी यूनिवर्सिटी में मौसमीय और खाद्य सुरक्षा विषय में अनुसंधान के साथ ही उच्च शिक्षा हेतु भी अनुसंधान करेंगे। रीतिका प्रारम्भिक समय से ही मेधावी छात्रा रहीं हैं।

वर्तमान में वह पंतनगर युनिवर्सिटी में बी-टेक फूड टेक्नोलॉजी स्नातक फाइनल वर्ष की छात्रा है उसने वहां अनेक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर प्रमाण पत्र हासिल किए हैं। उसकी कक्षा दो तक की शिक्षा बीरशिवा स्कूल रानीखेत और आगे बारहवीं तक की शिक्षा सरस्वती एकेडमी स्कूल हल्द्वानी से हुई है।

उसे कविता लेखन और कत्थक नृत्य का भी शौक है। उसने प्रयाग संगीत समिति से कत्थक की डिग्री हासिल की है। रीतिका की माता श्रीमती नीरु पांडे वर्तमान में जोशीमठ में बाल विकास परियोजना के पद पर कार्यरत हैं। रीतिका की इस सफलता पर परिजनों सहित नगर के गणमान्य नागरिकों एवं अन्य लोगों ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना ‌‌की है।

फोटो – रीतिका सिडनी में दल सदस्यों के साथ

  • Related Posts

    ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच ऐतिहासिक एमओयू: कुमाऊं व नागा रेजिमेंट के सैनिकों और परिवारों को मिलेगी असीमित छात्रवृत्ति

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी: कुमाऊं क्षेत्र के सशस्त्र बल समुदाय को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगारपरक कौशल से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी…

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    Leave a Reply