आँचल दुग्ध संघ द्वारा 27 लाख 28 हजार रुपये का बोनस वितरित

Spread the love

ग्राम्य उत्पादकों में उत्साह, मुकेश बोरा का हुआ भव्य स्वागत — आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ओर बड़ा कदम


लालकुआं। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में शनिवार को गुसाईपुर में एक भव्य सामूहिक बोनस वितरण समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर हरिपुर कुवरसिंह, आनन्दपुर, करैल, छडैल, धनपुरी, चांदनी चौक एवं सागुड़ी दुग्ध समितियों के उत्पादक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दरमवाल थीं।


विशिष्ट अतिथियों में डॉ. छवि कांडपाल बोरा (जिला पंचायत सदस्य), मनीष कुलयाल (सहकारी मंडल सदस्य), दीपा बिष्ट, दीपा रैकवाल, हेमा बिष्ट, उषा चौहान, गीता मेहरा, किरण धरमवाल तथा यशुराम भट्ट उपस्थित रहे।
समारोह में विभिन्न दुग्ध समितियों के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष मुकेश बोरा का शॉल ओढ़ाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।


तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उपस्थित जनसमूह ने उनका अभिनंदन किया।
मुख्य अतिथि दीपा दरमवाल ने कहा कि दुग्ध समितियाँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सशक्त नींव हैं।
उन्होंने कहा कि ये समितियाँ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
नियमित बोनस वितरण से उत्पादकों में उत्साह और संगठन के प्रति विश्वास बढ़ता है।


अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष में संघ से जुड़ी समितियों के उत्पादकों ने ₹5 करोड़ 65 लाख रुपये मूल्य का दूध उत्पादन किया, जिसके सम्मानस्वरूप ₹27 लाख 28 हजार रुपये का बोनस वितरित किया गया।
उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए संघ की ओर से हर संभव सहयोग जारी रहेगा।
समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उत्पादकों को सम्मानित किया गया —
प्रथम स्थान: हिमानी बिष्ट — ₹1,19,123.45
द्वितीय स्थान: पुष्पा बिष्ट — ₹1,04,997.57
तृतीय स्थान: दीपा देवी — ₹1,02,845.73


कार्यक्रम का संचालन मोहन चंद जोशी ने किया।


इस अवसर पर संचालक मंडल सदस्य कृष्ण चन्द्र शर्मा, गोविंद सिंह मेहता, P&I सुभाष बाबू (अवशीतन केंद्र कालाढूंगी), शांति कोरंगा, मीना रौतेला, लक्ष्मी पन्त, बसंती कपकोटी, राजेन्द्र प्रसाद, पूरन चन्द्र मिश्रा, डी.के. सुयाल, प्रकाश दरमवाल, समिति सचिव सुयाल, कुन्दन सिंह बोरा सहित सैकड़ों दुग्ध उत्पादक उपस्थित रहे।

Related Posts

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

अवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी

Spread the love

Spread the loveअवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी लालकुआं (नैनीताल)। क्षेत्र में अवैध खनन, अनियंत्रित ओवरलोडिंग और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ…

Leave a Reply