शहीदों की विधवाओं को सेंचुरी का सच्चा सम्मान: रानीखेत में बने ‘घर-ए-इज्जत’ का भावुक उद्घाटन

Spread the love

Century Pulp & Paper ने रानीखेत कैंट में युद्ध विधवाओं के लिए बनाए गए घरों का उद्घाटन किया


लालकुआं (उत्तराखंड) स्थित सेंचुरी पल्प एंड पेपर लिमिटेड (Century Pulp & Paper) ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) पहल के तहत एक महत्वपूर्ण सामाजिक परियोजना को पूरा किया है। कंपनी ने रानीखेत कैंट (Ranikhet Cantt) में युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की विधवाओं के लिए चार घरों का निर्माण करवाया है, जिसका उद्घाटन 20 जनवरी 2026 को गरिमामय वातावरण में किया गया।


यह सुविधा सीआरओ (CRO) के अंतर्गत निर्मित की गई है, जो कंपनी की सामाजिक दायित्व योजनाओं का हिस्सा है। कंपनी के प्रबंध निदेशक आर. के. डालमिया के निर्देशन में यह परियोजना पूरी हुई। उद्घाटन समारोह में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अजय कुमार गुप्ता, ब्रिगेडियर एस. एस. यादव, कमांडेंट कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर के द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर उद्घाटन किया गया।


यह कदम उन वीर सैनिकों के बलिदान को सम्मान देने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है, जिन्होंने देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इन घरों का निर्माण युद्ध विधवाओं के जीवन को अधिक सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधाजनक बनाने में सहायक सिद्ध होगा।


उद्घाटन अवसर पर अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि कंपनी समाज, राष्ट्र और विशेष रूप से सशस्त्र बलों के परिवारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। सामाजिक दायित्व योजनाओं के माध्यम से कंपनी शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कल्याण से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं पर निरंतर कार्यरत है।


समारोह में कंपनी के उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा, अशोक होटल गल्र्स स्कूल मजखाली की प्रधानाचार्या कैप्टन श्रीमती उमा तथा रवि पाठक सहित सेना के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह पहल सेंचुरी पल्प एंड पेपर की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसमें वह न केवल उद्योग के क्षेत्र में अग्रणी है, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों, विशेषकर सेना के परिवारों के उत्थान के लिए भी सक्रिय योगदान दे रही है।

Related Posts

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

अवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी

Spread the love

Spread the loveअवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी लालकुआं (नैनीताल)। क्षेत्र में अवैध खनन, अनियंत्रित ओवरलोडिंग और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ…

Leave a Reply