प्रकृति के नाम एक घंटा : उत्तराखण्ड शासन ने 28 मार्च को ‘अर्थ अवर’ मनाने का दिया आह्वान

Spread the love

ऑफ’ स्विच, ‘ऑन’ भविष्य : उत्तराखण्ड शासन ने 28 मार्ट को मनाने का लिया निर्णय ‘अर्थ अवर’


देवभूमि ने दी ‘अर्थ अवर’ की पुकार : 28 मार्ट को एक घंटा बंद करें बिजली

देहरादून, । पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए उत्तराखण्ड शासन ने 28 मार्च, 2026 की रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक वैश्विक पर्यावरणीय अभियान ‘अर्थ अवर’ (Earth Hour) मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्रदेशवासियों से एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइट व विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है।

यह अभियान न केवल ऊर्जा की बचत का संदेश देता है, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य प्रदान करने के प्रति सामूहिक जागरूकता का प्रतीक है। शासन ने स्पष्ट किया है कि यह पहल डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया, नई दिल्ली के पत्र के क्रम में संचालित की जा रही है, जिससे राज्य वैश्विक समुदाय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस महती प्रयास में भागीदार बन रहा है।

प्रदेश सरकार ने सभी नागरिकों से इस वैश्विक पर्यावरणीय पहल में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। शासन का कहना है कि ‘देवभूमि’ उत्तराखंड प्रकृति की अमूल्य धरोहरों से समृद्ध है और यहाँ के लोगों की भागीदारी इस अभियान को सार्थक बनाएगी।

शासन ने सभी जिलाधिकारियों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों से अनुरोध किया है कि निर्धारित समयावधि के दौरान वे एक घंटे के लिए गैर-जरूरी विद्युत उपकरणों को बंद रखकर इस वैश्विक पर्यावरण अभियान को सफल बनाएं। यह छोटा सा प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बड़ी धरोहर साबित होगा।

अपील : आइए, हम सभी मिलकर 28 मार्च की रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बिजली बंद करके धरती माँ को अपना प्यार दें।

Related Posts

वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

Spread the love

Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

Spread the love

Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

Leave a Reply