पश्चिमी राजीव नगर की 20 साल पुरानी बिजली समस्या का हुआ समाधान, विधायक की पहल से शुरू हुआ कार्य

Spread the love


लालकुआं : पश्चिमी राजीव नगर के निवासियों की दो दशकों से चली आ रही बिजली संकट अब समाप्त होने की ओर है। क्षेत्र में विद्युत पोल न होने के कारण पिछले 20 वर्षों से लोगों को अस्थायी और खतरनाक तरीके से बिजली लेनी पड़ रही थी।

स्थानीय निवासी दूरी के पोलों से लंबी केबल लाइनें खींचकर बिजली का उपयोग कर रहे थे। ये लाइनें अक्सर टूट जाती थीं, जिससे बिजली आपूर्ति अनियमित रहने के साथ-साथ हादसों की आशंका भी लगातार बनी रहती थी।

इस लंबित समस्या का समाधान अब लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट की पहल और उनके टीम के सदस्य सुरेश पांडे के सक्रिय प्रयासों से शुरू हुआ है। बिंदुखत्ता क्षेत्र में 15 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विद्युत लाइन, ट्रांसफार्मर एवं अन्य संबद्ध कार्यों का शुभारंभ कर दिया गया है। अब पश्चिमी राजीव नगर में विद्युत पोल लगाकर व्यवस्थित बिजली लाइन बिछाई जा रही है।

कार्य शुरू होने पर स्थानीय निवासियों ने विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट एवं उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की। लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी राहत बताते हुए कहा कि इससे बिजली की अनियमितता और सुरक्षा संबंधी समस्याएं दूर होंगी।

विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प दोहराया है। बिंदुखत्ता सहित पूरे लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र में बिजली, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में इस परियोजना को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि यह कार्य शीघ्र पूरा होगा और पूरे क्षेत्र को विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।


  • Related Posts

    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान, छात्रों को मिले सरकारी व स्वरोजगार के टिप्स

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी परिसर के हॉस्पिटैलिटी एवं मैनेजमेंट विभाग ने विश्वविद्यालय के कॉन्फ्लुएंस हॉल में “थिंक बियॉन्ड होटल्स: करियर, सरकारी अवसर और उद्यमिता” विषय पर…

    वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

    Leave a Reply