आईटीबीपी परिसर में ‘आंचल मिल्क पार्लर कैफे’ का शुभारंभ, जवानों को मिलेंगे शुद्ध दुग्ध उत्पाद

Spread the love

जवानों को अब मिलेंगे शुद्ध दुग्ध उत्पाद, स्थानीय दुग्ध संघ को भी सशक्त करने की पहल

लालकुआं (नैनीताल)। 34वीं बटालियन आईटीबीपी परिसर में आंचल मिल्क पार्लर कैफे का शुभारंभ किया गया। यह कैफे आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के तत्वावधान में खोला गया है।

कैफे का उद्घाटन कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट एवं दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। इस अवसर पर आईटीबीपी के अधिकारियों एवं जवानों के साथ-साथ दुग्ध संघ से जुड़े पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने आंचल दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता की प्रशंसा करते हुए इसे स्थानीय दुग्ध उत्पादकों को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी परिसर में यह पार्लर खुलने से सुरक्षा बलों के जवानों और अधिकारियों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण दूध और दुग्ध उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। वहीं, स्थानीय दुग्ध संघ को भी एक नया और मजबूत बाजार मिलेगा।

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा, “आंचल ब्रांड प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों की मेहनत और उनके विश्वास का प्रतीक है। इस तरह के प्रयास ‘आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ की सोच को मजबूती प्रदान करेंगे।”

उपस्थित अधिकारियों ने भी इस पहल को स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने वाले प्रयास की सराहना की।

इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट फतेह सिंह, उप सेनानी संजय तिवारी, सूबेदार मेजर रश्मि रंजन नायक, एसएमओ चंद्रशेखर, सहायक सैनानी इंजीनियर दीपक सहरावत, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, डिपो प्रभारी हेमंत पाल, विपिन तिवारी, पूरन मिश्रा, सुदर्शन मेहरा, पारस कुलौरा, मोहन पांडे एवं बाला दत्त डब्बडाल सहित बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

    Spread the love

    Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply