ग्राम विकास अधिकारी संघ के चुनाव में डबराल-पंत की जोड़ी ने लगाई हैट्रिक, कैंडा ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

Spread the love

ग्राम विकास अधिकारी संघ के चुनाव में डबराल-पंत की जोड़ी ने लगाई हैट्रिक, कैंडा ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

हल्द्वानी। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन जनपद शाखा नैनीताल का द्विवार्षिक अधिवेशन जिला कार्यकारिणी के चुनाव के साथ संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष पद पर संजय डबराल एवं महामंत्री पद पर सुनील कुमार पंत ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाई

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैंडा, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, राज्य मंत्री शंकर कोरंगा एवं मीडिया सलाहकार ध्रुव रौतेला शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडे ने की तथा संचालन प्रभाकर जोशी ने किया।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैंडा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में नैनीताल जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया। इसके बाद अध्यक्ष संजय डबराल एवं महामंत्री सुनील कुमार पंत ने ग्राम विकास अधिकारियों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम पढ़कर उसकी प्रति कैंडा को सौंपी। कैंडा ने आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री से वार्ता कर समस्याओं का शीघ्र समाधान कराएंगे। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडे ने ग्राम विकास अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला स्तर पर समस्याओं के समाधान का प्रयास करने का आश्वासन भी दिया।

इसके बाद जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव संपन्न हुआ।

अध्यक्ष पद पर अध्यक्ष पद पर संजय डबराल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दीपक पांडे को 22 मतों से महामंत्री पद पर सुनील कुमार पंत ने राकेश नैनवाल को 19 मतों से पराजित कर तीसरी बार हैट्रिक पूरी की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भूपेंद्र गोस्वामी तथा कोषाध्यक्ष पद पर गणेश कुमार का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। कैंडा, दीपा दर्मवाल, शंकर कोरंगा एवं अरविंद पांडे ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

इस अवसर पर तल्ली हल्द्वानी के पार्षद मनोज जोशी, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, वरिष्ठ पत्रकार कैलाश जोशी, तनवीर असगर, गिरीश पांडे, हर्षित गर्ग, श्वेता सैनी, शुभम अग्रवाल, प्रदीप पंत, महेश्वर अधिकारी, महेश पंत, नवीन कपिल, संजय जोशी, दिनेश दुर्गापाल, रवि नंदन, प्रमोद तिवारी, सौरभ बिष्ट, धीरज पांडे, धीरज जोशी, सुनील चन्याल, भागवत नाथ गोस्वामी, गोपाल दत्त जोशी, विनीत भट्ट, उमेश पलाडिया, उत्तम नाथ गोस्वामी, पुनीता तोमर, रवि राणा, दीपेंद्र शर्मा, राजेंद्र सिंह राणा, लीलाधर आर्य सहित जनपद के सभी ग्राम विकास अधिकारी, सहायक खंड विकास अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

प्रतिभाओ को मिला सम्मान: राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के विज्ञान संकाय द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

Spread the love

Spread the love राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत में दिनांक 25 अप्रैल 2026 एवं 27 अप्रैल 2026 को शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विज्ञान संकाय…

हल्द्वानी में ‘अपण पहाड़’ कार्यक्रम: पहाड़ी स्वाद और सांस्कृतिक विरासत का होगा प्रदर्शन

Spread the love

Spread the love हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के होटल एवं हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट विभाग की ओर से 11 मई 2026, सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम “अपण पहाड़ – हमारा स्वाद,…

Leave a Reply