उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 PCS और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Spread the love

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा (PCS) और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में भारी फेरबदल किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, तत्काल प्रभाव से 10 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला और नए विभागों का जिम्मा सौंपा गया है।

​संयुक्त सचिव राजेन्द्र सिंह पतियाल द्वारा जारी इस आदेश के तहत अधिकारियों को अपने वर्तमान पदों से कार्यमुक्त होकर तत्काल नवीन तैनाती वाले विभागों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन अधिकारियों के हुए तबादले

  • श्री गिरधारी सिंह रावत (PCS): इन्हें अपर सचिव-कार्मिक एवं सतर्कता विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, निदेशक-अल्पसंख्यक कल्याण आदि के पदों से मुक्त करते हुए अब अपर सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
  • श्रीमती इलागिरि (PCS): सचिव-RERA के पद से हटाकर इन्हें अब निदेशक-दुग्ध विकास और निदेशक-महिला डेयरी बनाया गया है।
  • श्री सुन्दर लाल सेमवाल (PCS): निदेशक, उद्यान के पद से स्थानांतरित कर इन्हें अपर सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग नियुक्त किया गया है।
  • श्री महाबीर सिंह चौहान (सचिवालय सेवा): इन्हें अपर सचिव, लोक निर्माण विभाग (PWD) की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • श्री सुनील सिंह (सचिवालय सेवा): अपर सचिव-सचिवालय प्रशासन विभाग से हटाकर अब इन्हें अपर सचिव, गृह विभाग बनाया गया है।
  • श्री फिन्चाराम (PCS): अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), हरिद्वार से ट्रांसफर कर इन्हें अपर जिलाधिकारी, पौड़ी भेजा गया है।
  • श्री अनिल गर्ब्याल (PCS): अपर जिलाधिकारी, पौड़ी के पद से स्थानांतरित कर इन्हें महाप्रबंधक, परिवहन निगम नियुक्त किया गया है।

डिप्टी कलेक्टरों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव

  • श्री जितेन्द्र कुमार (PCS): डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार से अब अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), हरिद्वार बनाए गए हैं।
  • श्री योगेश मेहरा (PCS): डिप्टी कलेक्टर, देहरादून से स्थानांतरित कर डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार नियुक्त किए गए हैं।
  • श्री प्रमोद कुमार (PCS): डिप्टी कलेक्टर, नैनीताल से हटाकर डिप्टी कलेक्टर, चम्पावत की जिम्मेदारी दी गई है।

​शासन ने आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे और इसकी आख्या/प्रमाणक कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01, उत्तराखंड शासन को उपलब्ध कराएंगे।

  • Related Posts

    बिंदुखत्ता को राजस्व गाँव बनाने की माँग को लेकर वन अधिकार संगठन ने छेड़ा आन्दोलन

    Spread the love

    Spread the love 15 अगस्त से घर-घर पदयात्रा, 20 सितंबर को लालकुआं में विशाल जनसभा व रैली का ऐलान ‌ लालकुआं । निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता की 3470 हेक्टेयर भूमि को…

    मानवीय सरोकारों को समर्पित ग्राफिक एरा: हल्द्वानी परिसर ने जरूरतमंद परिवारों को बांटी खाद्य सामग्री

    Spread the love

    Spread the love​ कोविड काल से अनवरत जारी है डॉ. कमल घनशाला की प्रेरणा से शुरू हुआ जन-कल्याण का यह मिशन ​हल्द्वानी। सामाजिक उत्तरदायित्व और परोपकार की अपनी समृद्ध परंपरा…

    Leave a Reply