निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 180 मरीजों का हुआ इलाज

Spread the love

■नारायण सिंह रावत
किच्छा। मंगलम वाटिका किच्छा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर फ्यूज़न माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड, संस्था आशीर्वाद इंडिया फाऊंडेशन हरिद्वार द्वारा एवम किशोर अस्पताल की मेडिकल टीम के सहयोग से लगाया गया। इसमें 180 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाई दी गई।


निशुल्क जांच शिविर में किच्छा क्षेत्र के सैकड़ों लोग निशुल्क शिविर का लाभ लेने पहुंचे। शिविर में एचआईवी टेस्ट, ब्लड शुगर टेस्ट, हीमोग्लोबिन टेस्ट, पीलिया, थाइराइड आदि की जांच की गई। डिविजनल मैनेजर सन्नी सैनी ने बताया कि शिविर में स्त्री रोग चिकित्सक, महिला चिकित्सक व जनरल फिजिशियन शिविर में पहुंचने वालों की जांच में लगे हुए हैं।

संस्था के जितेंद्र कुमार ने बताया कि ट्यूशन माइक्रो फाइनेंस के सौजन्य से आशीर्वाद द्वारा ऐसे सभी स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है जहां लोग अपने स्वास्थ्य की जांच करने में असमर्थ हैं। जिनसे स्वास्थ्य सेवाएं बहुत दूर या उनकी सामर्थ्य से परे हैं वहां फ्यूजन द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।


कार्यक्रम के आयोजक व आशीर्वाद इंडिया फाउंडेशन संस्था के संचालक जितेंद्र कुमार ने बताया कि 180 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाई दी गई है। उन्होंने बताया कि संस्था आगे भी ऐसे आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती रहेगी।इस दौरान डॉ अजीम , डॉ निधि पाण्डेय, डा रवि ,अशोक कुमार, रवि कुमार ,मीनू ठाकुर, आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच ऐतिहासिक एमओयू: कुमाऊं व नागा रेजिमेंट के सैनिकों और परिवारों को मिलेगी असीमित छात्रवृत्ति

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी: कुमाऊं क्षेत्र के सशस्त्र बल समुदाय को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगारपरक कौशल से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी…

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    Leave a Reply