चरस के साथ सिडकुल पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Spread the love

■ नारायण सिंह रावत सितारगंज।

सिडकुल चौकी पुलिस ने चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 102.5 ग्राम चरस बरामद की गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार शाम को सिडकुल पुलिस क्षेत्र में गस्त कर रही थी। इस दौरान रघुवीर राम टम्टा पुत्र उमेद राम टम्टा निवासी 90 एकड़ पिपल्हत्था को जाइड्स वैलनेस कंपनी के पास गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 102.5 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। अभियुक्त से उक्त बरामदगी के संबंध में थाना सितारगंज में एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है।

इनसेट करने वाली पुलिस टीम में उनि चंदन सिंह बिष्ट प्रभारी चौकी सिडकुल, राजेंद्र गोस्वामी, चौकी सिडकुल, अर्जुन नग्नयाल चौकी सिडकुल श शामिल रहे।

  • Related Posts

    ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच ऐतिहासिक एमओयू: कुमाऊं व नागा रेजिमेंट के सैनिकों और परिवारों को मिलेगी असीमित छात्रवृत्ति

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी: कुमाऊं क्षेत्र के सशस्त्र बल समुदाय को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगारपरक कौशल से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी…

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    Leave a Reply