चाय बागान की जमीन की खरीद-फरोख्त कर रहा एक गैंग- एडवोकेट विकेश नेगी

Spread the love

चाय बागान की जमीन घोटाले की ईडी से की शिकायत- करोड़ों रुपये की जमीन की खरीद-फरोख्त कर रहा एक गैंग- एडवोकेट विकेश नेगी ने की पर्वतन निदेशालय से शिकायत

देहरादून। आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश नेगी ने चाय बागान की जमीन घोटाले के मामले की शिकायत पर्वतन निदेशालय को कर दी है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये के इस घोटाले में निबंधन विभाग और अफसरों की भूमाफिया से सांठगांठ हैं।

ऐसे में इस मामले की जांच पर्वतन निदेशालय करें। उन्होंने ईडी से भूमाफिया और इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों के खिलाफ गैंगस्टर और सीलिंग एक्ट के सेक्शन 35 के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। पर्वतन निदेशालय के डायरेक्टर को दी गयी शिकायत में एडवाकेट विकेश नेगी ने कहा कि उन्होंने देहरादून के चाय बागान की जमीनों को खरीद-फरोख्त को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद जिला प्रशासन ने मामले में जांच शुरू की।

इस मामले को लेकर 15 जुलाई 2023 को थाना कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। यह केस सहायक महानिरीक्षक निबंधन ने दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने अभी कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है लेकिन अब तक भूमाफिया और उससे सांठगांठ करने वाले लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।एडवोकेट विकेश नेगी के मुताबिक यह जमीन घोटाला करोड़ों का है। इस घोटाले के तार कई राज्यों में फैले हुए हैं। ऐसे में इस मामले की जांच ईडी करे और मामले में संलिप्त लोगों पर गैंगस्टर और सीलिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए।

  • Related Posts

    ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

    Spread the love

    Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

    अवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी

    Spread the love

    Spread the loveअवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी लालकुआं (नैनीताल)। क्षेत्र में अवैध खनन, अनियंत्रित ओवरलोडिंग और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ…

    Leave a Reply