एलबीएस में निशुल्क नेत्र जाँच एवं परामर्श शिविर

Spread the love

हल्दूचौड़ लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में एक दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन दृष्टि सेन्टर फार एडवांस आई केयर हल्द्वानी के सौजन्य से प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अंजु अग्रवाल के दिशा निर्देशन में क्षेत्र पंचायत सदस्य दीना ग्राम सभा, रोवर रेंजर्स यूनिट और ईको क्लब द्वारा संयुक्त रूप से लगाया गया।

कैम्प में क्षेत्रीय जनता के 32 से अधिक लोगों की निशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श के उपरांत निशुल्क दवाईयां वितरित की गई। दृष्टि हॉस्पिटल के सीनियर आप्टोमैटिस्ट सुमित कुमार, आप्टोमैटिस्ट कमलेश माजिला, फार्मासिस्ट अशोक सिंह राणा और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव गंगा प्रसाद ने नेत्र जांच कर लोगों को परामर्श दिया।

इस अवसर पर संयोजक और सह संयोजक क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिलोचन पाठक उर्फ रिंकू पाठक, कोऑर्डिनेटर डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे, ईको क्लब प्रभारी डॉ. भारत सिंह डोबाल, रोवर रेंजर्स यूनिट लीडर डॉ. गीता तिवारी, हरीश चन्द्र जोशी, जयपाल, राकेश कुमार, लोकेश कांडपाल, गीता जोशी, किरन आर्या, रेखा जोशी, वंदना मंडल, राजेश सिंह धामी, खजान आर्या, नवीन बिष्ट आदि रोवर रेंजर्स विद्यार्थी और क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

  • Related Posts

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

    Spread the love

    Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

    Leave a Reply