युवक पर फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार.

Spread the love

युवक पर फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार ■नारायण सिंह रावत सितारगंज। युवक को घेर कर फायरिंग करने के दो आरोपियों को पुलिस में गिरफ्तार कर लिया। उसके अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।

साजिद अली पुत्र साबिर अली निवासी ग्राम चौमेला थाना सितारगंज ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि वह तीन सितंबर की 09.00 बजे रात्रि में अपनी बोलेरो कार न0-UK06AC-3863 से बाजार से घर ग्राम चोमेला को जा रहा था। इण्टर कॉलेज के पास उनके वाहन को नजरान द्वारा अपनी मोटरसाइकिल को खतरनाक तरीके से चलाकर ओवरटेक किया। अचानक मेरे वाहन सामने आ गया जिस कारण वादी द्वारा अपनी कार को अचानक रोका जिससे दुर्घटना होने से बच गई।

नजरान को समझाने का प्रयास करने पर उसने गाली गलौज शुरू कर दी। तथा देख लेने की धमकी देकर चले गया। जैसे ही वादी युवराज होटल के पास पहुचा तो पीछे से स्वीफ्ट कार में आये सैजी पुत्र जलीश खान व जिशान पुत्र वाहिद , फरमान , खालिद , चुन्नू , चांद द्वारा वादी के गाडी का पीछा किया तथा सैजी व खालिद ने तमंचे से वादी को जान से मारने की नियत से फायर कर दिया।

जिससे वादी की गाड़ी का पीछे का शीशा टूट गया व चादर फट गई। तहरीर के आधार पर भादवि बनाम नजरान, सैजी पुत्र जलीश खान, जिशान पुत्र वाहिद, फरमान , खालिद ,चुन्नू , चांद के पंजीकृत किया। गठित टीमों द्वारा उक्त घटना के मुख्य आरोपी नाजरान पुत्र इरशाद निवासी ग्राम दरऊ थाना किच्छा व फरमान खान पुत्र मंजूर खान निवासी नहर पार थाना सितारगंज को आरके ढाबा के पास सितारगंज से गिरफ्तार किया गया। शेष अन्य नामजद अभियुक्तगणों जिशान पुत्र वाहिद, खालिद , चुन्नू .व चांद की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।गिरफ्तारी टीम एस एस आई हरविन्दर कुमार व हेड कानि नरेन्द्र यादव कोतवाली सितारगंज जनपद उधमसिंहनगर ।

  • Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस: सेंचुरी पल्प एंड पेपर ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, 2026-27 में 250 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    Spread the love

    Spread the love​लालकुआं, 5 जून 2026: सेंचुरी पल्प एवं पेपर में आज ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ बेहद उत्साह, जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी…

    ग्रामीण विद्यार्थियों तक पहुँच रही आधुनिक विज्ञान शिक्षा : विज्ञान लोकप्रियीकरण समिति की अनूठी पहल

    Spread the love

    Spread the love रानीखेत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत की विज्ञान लोकप्रियीकरण समिति (Science Popularisation Cell) ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान और नवीनतम शोध से जोड़ने के…

    Leave a Reply