ग्राफिक एरा भीमताल मे हिंदी दिवस अवसर पर एनयू ऑफ जर्नलिस्ट की जिलाअध्यक्ष ने विद्यार्थियों को दिए टिप्स।

Spread the love

■ नारायण सिंह रावत■ 9817435143. भीमताल (नैनीताल)। हिंदी दिवस के अवसर पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट द्वारा आयोजित एक शानदार कार्यक्रम में नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की नैनीताल जनपद इकाई की जिलाअध्यक्ष एवं दैनिक भास्कर की कुमाऊँ ब्यूरो प्रमुख दया जोशी द्वारा राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और उसके संरक्षण तथा संवर्घन पर दी गई टिप्स को विद्यार्थियों ने हाथों हाथ लेते हुए मंत्रमुग्ध कर देने वाले भाषण को काफी सराहा।

यहां आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता को प्रतिभागियों ने अपनी वाक पटुता और हिंदी के प्रति जुनून का प्रदर्शन करते हुए इस एक कठिन प्रतियोगिता बनाया। सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुति पर गहन विचार-विमर्श करने के बाद विजेता प्रतिभागियों के नामों की घोषणा की गई। जिसमें बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा प्रेरणा गुरूरानी ने प्रथम, बीसीए तीसरे सेमीस्टर के छात्र ललित कैड़ा के द्वितीय और बीबीए पांचवे सेमिस्टर के छात्र स्वर्ण शौर्यम स्वर्णकार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इससे पुर्व इस अवसर पर विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ0 एमसी लोहानी एंव आगन्तुक अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

अपनी तरह के विशेष और शानदार कार्यक्रम में वरि0 पत्रकार श्रीमती दया जोशी विश्वविद्यालय प्रबंधन के आमंत्रण पर बतौर निर्णायक हिंदी दिवस समारोह के इस आयोजन में शामिल हुई थी। उनके साथ दैनिक भास्कर के वरि0 पत्रकार सुरेश उपाध्याय और फास्ट न्यूज के संपादक ईश्वरीदत्त भट्ट भी निर्णायक मंडल में शामिल रहे। निर्णायक मंडल की ओर से सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह हिंदी दिवस समारोह हिंदी भाषा के माध्यम से हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देते की हमारी प्रतिबद्धता का एक प्रमाण था।

इस दौरान छात्र-छात्राओं सहित उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों ने अपनी भाषाई विविधता को अपनाने और उसका पोषण करने की शपथ ली।कार्यक्रम के आयोजन में डॉ0 निधि भट्ट पंत, डॉ0 सोमेश शर्मा, डॉ0 प्रकाश गड़िया, डॉ0 फरहा खान, डॉ0 आशीष, पीडीपी हेड ललित सिंह, एसओसी हेड संदीप बुधानी, कमल सांगुड़ी, संदीप बिष्ट, दीक्षा तिवारी, कविता खाती, ईशा तिवारी, आलोक उपाध्याय, सुरभि सक्सेना, रामानुज तिवारी, भावेश जोशी आदि का विशेष योगदान रहा।नेशनलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट एवं महासचिव सुनील मेहता ने यूनियन के प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से हिंदी दिवस पर निर्णायक मंडल में शामिल रहे सभी सभी सदस्यों और विश्वविद्यालय को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

  • Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस: सेंचुरी पल्प एंड पेपर ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, 2026-27 में 250 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    Spread the love

    Spread the love​लालकुआं, 5 जून 2026: सेंचुरी पल्प एवं पेपर में आज ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ बेहद उत्साह, जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी…

    ग्रामीण विद्यार्थियों तक पहुँच रही आधुनिक विज्ञान शिक्षा : विज्ञान लोकप्रियीकरण समिति की अनूठी पहल

    Spread the love

    Spread the love रानीखेत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत की विज्ञान लोकप्रियीकरण समिति (Science Popularisation Cell) ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान और नवीनतम शोध से जोड़ने के…

    Leave a Reply