521 ग्राम स्मैक के साथ, 03 अंतरराज्यीय ड्रग–तस्कर गिरफ्तार।

Spread the love

521 ग्राम स्मैक के साथ, 03 अंतरराज्यीय ड्रग–तस्कर गिरफ्तार -बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 55 लाख रुपए आंकी गई है-गिरफ्तार अभियुक्त गुरदीप सिंह उत्तर प्रदेश रोडवेज बस का ड्राइवर होना बताया गया है

■ नारायण सिंह रावत■ 9917435143

रुद्रपुर। एएनटीएफ ने रविवार को कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र से तीन अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करों को दो मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 521 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया गया कि वह यह स्मैक रामपुर जनपद में यूपी पुलिस में तैनात रविकांत से लेकर आए हैं।

रविकांत द्वारा उनको यह स्मैक रुद्रपुर में इंदिरा चौक के पास किसी व्यक्ति को देनी थी। यूपी पुलिस में नियुक्त आरक्षी द्वारा उन्हें बताया था कि इंदिरा चौक पहुंचकर फोन करना वह बतायेगा कि किसको स्मैक देनी है। टीम द्वारा तीनों अभियुक्त को इंदिरा चौक से पहले ही एएन झा इंटर कॉलेज के पास गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तआलम पुत्र अनीश अहमद निवासी बाग्गी थाना गंज जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश।

बरामद स्मैक 190 ग्राम, गुरदीप सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी बिसरात नगर थाना बिलासपुर जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश। बरामद स्मैक 175 ग्राम,जीशान अली पुत्र नबी अहमद निवासी मिलंक मंडी थाना भोट जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश।बरामद स्मैक 156 ग्रामबरामद माल का विवरण521 ग्राम अवैध स्मैक बरामद होंडा साइन यूपी 22 एवार्ई 8879, हीरो स्प्लेंडर यूपी 22 एल 1208 एएनटीएफ कुमाऊं यूनिट उनि विपिन चन्द्र जोशी, अउनि जगवीर शरण, मुख्य आरक्षी संजय कुमार, मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह, आरक्षी वीरेंद्र सिंह चौहान, आरक्षी अमरजीत सिंह, आरक्षी इसरार अहमद, आरक्षी राजेंद्र सिंह, आरक्षी नवीन कुमारआरक्षी जितेंद्र आदि शामिल है!

  • Related Posts

    शंकराचार्य के आवाहन पर उत्तराखंड से किसान नेता और धर्मगुरु लखनऊ रवाना, गंगा तट पर लिया संकल्प

    Spread the love

    Spread the love हरिद्वार। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के आवाहन पर उत्तराखंड से किसान नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और धर्मगुरुओं का एक दल गंगा में संकल्प लेकर लखनऊ…

    बिंदुखत्ता में राजस्व गांव की अधिसूचना को लेकर जनांदोलन ने तेज रफ्तार पकड़ी, 18 फरवरी को होगी विशाल महारैली एवं धरना

    Spread the love

    Spread the love विधायक के बयानों पर सवाल, 8 फरवरी को जन पंचायत में बुलाने का फैसला; वन अधिकार समिति ने दिया सरकार को अंतिम मौका हल्द्वानी (विशेष संवाददाता)। लालकुआं…

    Leave a Reply