दन्या क्षेत्र में पानी के मौसम में ही लोग पानी के लिए तरसे यहां की सबसे बड़ी की सबसे बड़ी सरयू पम्पिंग पेजयल आपूर्ति योजना हाँफने लगी है।पानी की किल्लत से लोग परेशान।

Spread the love

दन्या संवाददाता।
क्षेत्र की सबसे बड़ी सरयू पम्पिंग पेजयल आपूर्ति योजना हाँफने लगी है।
क्षेत्र में पानी की किल्लत से लोग परेशान।
एक सप्ताह से पानी नही मिलने से क्षेत्र के लगभग पंद्रह हजार से अधिक आबादी के लिए पानी का संकट। वही पानी के लिए प्राकृतिक स्रोतों व हैंड पम्पों से निजी वाहनों द्वारा ढोना पड़ रहा है। क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों के कर्मचारियों को भी मकान मालिकों के आगे पानी के लिए गिड़गिड़ाना पड़ रहा है। किरायेदार भी काफी परेशान दिख रहे हैं।


विकास खंड धौलादेवी की सबसे बड़ी पेयजलापूर्ति योजना में समय समय पर होने वाली समस्या का समाधान विभाग के पास लगभग सात सालों से कोई ठोस समाधान नही बन पाया।
स्थानीय लोगों से पता चल रहा कि सरयू पम्पिंग योजना के इंटैक टैंक में कार्य चलने से लोगो को पानी की आपूर्ति नही मिल रही है। बताया जा रहा कि जब से सरयू पम्पिंग योजना अस्तित्व में आई, आये दिन कुछ न कुछ समस्या बनी हुई है। करोड़ो की लागत से बनी योजना का हाल बेहाल बताया जा रहा है। कभी गुणवत्ता को लेकर तो कभी लाइनों का डिस्टिब्यूशन को लेकर विवादो में छाई पड़ी है।


दन्या व्यवसायी रमेश चंद्र बिष्ट ने बताया लगभग एक सप्ताह से पानी नही आ रहा जिसमे कियेदारो को अपने निजी वाहनों से पानी ढोना पड़ रहा है। बीच मे एक दिन बचा खुचा पानी पहुचा जो एक ही दिन के लिए हो पाया। विभाग द्वारा जनता को पानी की लाइन में न तो कार्य प्रारंभ होने की सूचना ना ही समाप्त होने की सूचना दी जाती है। लेकिन बाद में अचानक काम होने की बात पता चलता है और लोगो को परेशान होना पड़ता है। विभगीय अधिकारी जिला मुख्यालय से मोनिटरिंग करते हैं कार्यक्षेत्र में कार्य कब पूरा होगा जिसकी जानकारी भी लोगो के पास नही रहती।


क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर दीपक जोशी जो फोन रिसीव नही कर रहे जिसकी जानकारी उपभोक्ताओं तक पहुचे कार्य को कितना समय लगेगा और कब तक पानी सुचारू किया जाएगा।

  • Related Posts

    बिंदुखत्ता को राजस्व गाँव बनाने की माँग को लेकर वन अधिकार संगठन ने छेड़ा आन्दोलन

    Spread the love

    Spread the love 15 अगस्त से घर-घर पदयात्रा, 20 सितंबर को लालकुआं में विशाल जनसभा व रैली का ऐलान ‌ लालकुआं । निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता की 3470 हेक्टेयर भूमि को…

    मानवीय सरोकारों को समर्पित ग्राफिक एरा: हल्द्वानी परिसर ने जरूरतमंद परिवारों को बांटी खाद्य सामग्री

    Spread the love

    Spread the love​ कोविड काल से अनवरत जारी है डॉ. कमल घनशाला की प्रेरणा से शुरू हुआ जन-कल्याण का यह मिशन ​हल्द्वानी। सामाजिक उत्तरदायित्व और परोपकार की अपनी समृद्ध परंपरा…

    Leave a Reply