गॉधी शहादत दिवस पर विभिन्न संगठनों निकाला सद्भावना मार्च

Spread the love

हल्द्वानी, 30 जनवरी ।

महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर विभिन्न संगठनों ने संयुक्त रूप से अंबेडकर पार्क, मंगल पड़ाव से बुद्ध पार्क हल्द्वानी तक जनगीत गाते हुए ‘सदभावना मार्च’ निकाला। इस अवसर पर हम सबकी है भावना सद्भावना-सद्भावना, संविधान जिंदाबाद, लोकतंत्र जिंदाबाद, महात्मा गांधी अमर रहें, अंबेडकर अमर रहें के नारे लगाए गए। समापन पर बुद्ध पार्क में एक संक्षिप्त सभा का आयोजन किया गया. जिसमें सांप्रदायिकता और धार्मिक उन्माद के विरुद्ध सौहार्द और सदभावना को फैलाने की शपथ ली गई।

देश में जिस तरह मोदी सरकार की सरपरस्ती में सारे मुद्दों को पीछे धकेलकर हर सवाल पर धार्मिक रंग चढ़ाया जा रहा है. उसके खिलाफ सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना और जनता के सवालों को सामने लाना आज वक्त की मांग है। सद्भावना मार्च में भाग लेने वालों में मुख्य रूप से उत्तराखंड सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष इस्लाम हुसैन, अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह जंगी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत बगड़वाल,भाकपा माले जिला सचिव डा कैलाश पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन रौतेला, कॉग्रेस नेता शराफत खान, सर्वोदय मण्डल के बच्ची सिंह बिष्ट, मीमांसा आर्य, सद्भावना समिति के अजय जोशी, गोपाल, अंबेडकर मिशन के अध्यक्ष जी आर टम्टा, सुन्दर लाल बौद्ध, कांग्रेस की नीमा भट्ट, , सामाजिक कार्यकर्ता मुहम्मद अखलाक, पछास के महेश, चंदन, हरि प्रसाद लोहिया, अनिल कर्नाटक, हबीबुर्रहमान अंसारी, कांग्रेस के विशाल भोजक, अक्षत पाठक, शोभा बिष्ट, मंजू दानू बिष्ट, कमला तिवारी, अलका आर्य, मधु सांगुरी, शशि गुप्ता, चंपा शर्मा, राधा,जया कर्नाटक, मंजू , गौरव, रीता इस्लाम, विमला आर्य आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

    Spread the love

    Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

    Leave a Reply