बिंदुखत्ता क्षेत्र की महिलाएं करवायेंगी श्रीमद् भागवत पुराण ज्ञान यज्ञ।

Spread the love

लालकुआं। बिंदुखत्ता के पश्चिमी राजीव नगर क्षेत्र के शिव मंदिर में क्षेत्र की महिलाऐं पहली बार 11 मार्च से 17 मार्च तक होने वाले श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ करावाएंगी ।

यहां घोड़ानाला शिव मंदिर में विगत वर्षों से पुरुषों के सानिध्य में ही कार्यक्रम होते रहे हैं लेकिन यह पहली बार होगा कि यहां की महिलाओं ने कमेटी बनाकर निर्णय लिया कि 11 मार्च सोमवार से 17 मार्च रविवार तक श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन करायेंगी। उक्त कमेटी में अध्यक्ष प्रभा बिष्ट, प्रबंधक हेमा कांडपाल, महामंत्री बसंती देवी, सचिन रेखा परगाई, कोषाध्यक्ष पुष्पा परिहार, हेमा पिमोली, ममता कैडा, हेमा परिहार, पुष्पा चौहान, गंगा गोस्वामी, प्रेम रौतेला, रेखा परिहार व सीता परिहार सहित कई महिलाओं ने यह कार्य को करने का संकल्प लिया है। महिलाओं का यह कदम क्षेत्र में चर्चाओं का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने महिलाओं के इस प्रयास में उनका सहयोग करने और उनका उत्साह बढ़ाने की बात कह रहे है।

  • Related Posts

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

    Spread the love

    Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

    Leave a Reply