प्रदेश में महिला को स्वरोजगार से जोड़ने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बिंदुखत्ता निवासी विमला रावत को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास नाबार्ड ने किया सम्मानित।

Spread the love

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड देहरादून ने महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विमला रावत को किया सम्मानित ।

शक्ति स्वयं सहायता समूह समिति की अध्यक्ष श्रीमती विमला रावत को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास में नाबार्ड ने महिला सशक्तिकरण व महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए देहरादून में सम्मानित किया । इस अवसर पर उत्तराखंड नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक विनोद कुमार बिष्ट ने कहा की महिलाएं स्वरोजगार अपना कर आत्मनिर्भर बन सकती है व नाबार्ड महिला सशक्तिकरण व महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न योजना चल रहा है । शक्ति स्वयं सहायता समूह समिति की अध्यक्ष विमला रावत ने कहा अगर महिलाओं को अवसर दिया जाए वह किसी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर सकती है ।

नाबार्ड ने उत्तराखंड प्रदेश में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने व उद्यमिता को बढ़ावा देने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही 6 महिलाओं को सम्मान के लिए चयन कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नाबार्ड ने महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित हस्तशिल्प वह खादी उत्पादों की प्रदर्शनी देहरादून में लगाई हुई है । कार्यक्रम में नाबार्ड के अधिकारियों के अलावा स्वयं सही संस्थाओं के कार्यकर्ता मौजूद थे ।

  • Related Posts

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

    Spread the love

    Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

    Leave a Reply