गधेरे में डूबे दो एयरफोर्स जवान, दोस्तों के साथ घूमने आए थे भीमताल

Spread the love

गधेरे में डूबे दो एयरफोर्स जवान, दोस्तों के साथ घूमने आए थे भीमताल

रिपोर्टर: मुकेश कुमार

हल्द्वानी। पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश के चलते गधेरे और छोटे नाले उफान पर हैं, बावजूद इसके लोग लापरवाही बरतते हुए इन खतरनाक जलधाराओं के समीप पहुंच रहे हैं। इसी लापरवाही ने शनिवार को दो एयरफोर्स जवानों की जान ले ली। नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत चाफी के मुसाताल गधेरे में नहाते समय एयरफोर्स के दो जवान डूब गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर दोनों शवों को बाहर निकाला गया।

घटना शनिवार दोपहर की है। सीओ प्रमोद साह ने जानकारी दी कि पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन में तैनात आठ युवा (चार पुरुष व चार युवतियां) भीमताल क्षेत्र में घूमने आए थे। इसी दौरान चार युवक – प्रिंस यादव, साहिल, सौरभ सिंह और बृजेंद्र – पास के मुसाताल गधेरे में नहाने उतर गए। नहाते समय अचानक पानी गहराई में जाने के कारण प्रिंस यादव और साहिल डूबने लगे।

साथियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने और गहराई अधिक होने के चलते उन्हें नहीं बचाया जा सका। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे में दोनों युवकों के शव बाहर निकाले गए।

सीओ साह ने बताया कि सभी युवक पंजाब के पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन में तैनात हैं। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में उफनते गधेरों, नालों और तालाबों के पास न जाएं और अपनी जान को जोखिम में न डालें।

गौरतलब है कि बरसात के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक जलस्तर बढ़ना आम बात है। प्रशासन द्वारा समय-समय पर चेतावनी जारी की जाती रही है, लेकिन लापरवाही अब जानलेवा बन रही है।

Related Posts

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

अवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी

Spread the love

Spread the loveअवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी लालकुआं (नैनीताल)। क्षेत्र में अवैध खनन, अनियंत्रित ओवरलोडिंग और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ…

Leave a Reply