हल्द्वानी में ‘अपण पहाड़’ कार्यक्रम: पहाड़ी स्वाद और सांस्कृतिक विरासत का होगा प्रदर्शन

Spread the love

हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के होटल एवं हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट विभाग की ओर से 11 मई 2026, सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम “अपण पहाड़ – हमारा स्वाद, हमारी सांस्कृतिक धरोहर” का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रातः 10:00 बजे से विश्वविद्यालय के मल्टी-पर्पज़ हॉल में होगा।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों को बढ़ावा देना है। मुख्य आकर्षण एक प्रसिद्ध सेलिब्रिटी शेफ द्वारा लाइव कुकिंग डेमोंस्ट्रेशन होगा, जिसमें वे पहाड़ी व्यंजनों की बारीकियाँ समझाएँगे। इसके अलावा, एक विशेष मीडिया इंटरैक्शन सेशन का भी आयोजन किया जाएगा, जहाँ आयोजक और शेफ मीडिया प्रतिनिधियों से रूबरू होंगे।

विभागाध्यक्ष ने सभी पत्रकारों एवं मीडिया संस्थानों से इस आयोजन को कवर करने और पहाड़ी विरासत को सहेजने के इस प्रयास में सहयोग देने की अपील की है।

  • Related Posts

    वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

    Spread the love

    Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply