रक्तदान की सेवा सर्वोपरि – गुप्ता

Spread the love

■नारायण सिंह रावत सितारगंज| भारत विकास परिषद शाखा सितारगंज एवं उजाला सिग्नस एस एच अस्पताल के द्वारा श्रीरामलीला परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर के आयोजन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रान्तीय अध्यक्ष आर के गुप्ता व प्रान्तीय महासचिव नरेश कंसल ने विधिवत् मां भारती व स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि आर के गुप्ता ने कहा कि रक्तदान की सेवा सर्वोपरि है आपके द्वारा दिया गया रक्त ऐसे समय में जब इसकी आवश्यकता हो उस जरुरतमंद व्यक्ति के काम आये तो हमारा उद्देश्य व कैम्प सफल हो जाता है। विशिष्ट अतिथि प्रभारी निरीक्षक कोतवाल भूपेन्द्र बृजवाल ने कहा कि जब जब कैम्प का आयोजन होता है कोतवाली भी इस पुण्य काम में सदैव सहयोगी रहती है,सर्व धर्म सेवार्थ के तहत परिषद बिना भेदभाव के बहुत ही अच्छे कार्य समाजहित में करती है जो कि सराहनीय है।

शिविर में 35 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में प्रान्तीय महासचिव नरेश कंसल, प्रान्तीय प्रकल्प संयोजक अजीत सिंह जोशन,प्रान्तीय मिडिया प्रभारी महेश मित्तल,संरक्षक पवन बड़सीवाल,अध्यक्ष सुरेश जैन,सचिव अमित गोयल,कोषाध्यक्ष मनीष मित्तल,कार्यक्रम संयोजक राजू हरियाणवी,राजन सिंह,मृदुल त्रिपाठी,अनन्त प्रकाश शुक्ला,पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे,एसएसआई हरविन्दर सिंह,विनय गर्ग,मयंक मित्तल आदि उपस्थित रहे!

  • Related Posts

    ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच ऐतिहासिक एमओयू: कुमाऊं व नागा रेजिमेंट के सैनिकों और परिवारों को मिलेगी असीमित छात्रवृत्ति

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी: कुमाऊं क्षेत्र के सशस्त्र बल समुदाय को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगारपरक कौशल से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी…

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    Leave a Reply