45 लाख लेकर नहीं की घर की रजिस्ट्री धमकी दे रहा है आरोपी, पीड़ित ने मामले में पुलिस को दी तहरीर

Spread the love

सितारगंज। एक परिवार ने मकान बेचने के नाम पर 4500000 का बयाना ले लिया और अब उसे हड़पने की फिराक में लगे हैं। पहले भी मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने बयाना वापस करने की दी हिदायत थी। पुलिस तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर रही है।

जसपाल कोहली व मोहमद राशिद मालिक ने कोतवाली सितारगंज में तहरीर देकर बताया गया कि उन्होंने ग्राम रम्पुरा वार्ड नं0 6 किच्छा रोड स्थित एक दुकान व मकान एक करोड़ पैंतालीस लाख रुपये में क्रय करने का इकरारनामा बीती 20 जनवरी किया था। जिसमें मकान व दुकान मालिक सुधीर कुमार गुप्ता, नीतू गुप्ता पत्नी सुधीर कुमार गुप्ता, पीयूष गुप्ता व युवराज गुप्ता पुत्र सुधीर कुमार गुप्ता ने हस्ताक्षर एवं निशानी अंगूठा किया था।

जिसमें विक्रेता को कुल 45 लाख रुपये बयाना दिया है। शेष रकम 6 माह में अदा करने का समय निर्धारित किया गया था। क्रेताओं सुधीर कुमार गुप्ता एवं उसके परिजनों के पास शेष रकम अदा करने गये एवं उनसे मकान एवं दुकान का कब्जा देने को कहा गया तो उनके द्वारा उक्त इकरारनामे में लिखित शर्तों को मानने से साफ इंकार कर दिया गया। पीड़ित के अनुसार सुधीर कुमार गुप्ता एवं उसके परिवारजनों द्वारा प्रार्थीगण के विरूद्ध झूठे मुकदमें दर्ज कराने की फिराक में लगे है। प्रार्थीगण से उक्त धनराशि प्राप्त करने के उपरान्त सुधीर कुमार सौदा करने से साफ इंकार कर रहा है।

सुधीर कुमार गुप्ता एवं उसकी पत्नी द्वारा प्रार्थीगण को धमकी दी गयी है कि यहां पर मकान एवं दुकान का कब्जा लेने के लिये आये जान से मरवा देंगे । उन्होंने धमकी दी है कि अगर प्रार्थीगण द्वारा किसी प्रकार की कोई कानूनी कार्रवाई की गई तो वह प्रार्थीगण एवं उनके परिवारजनों को जान माल का नुकसान पहुंचा सकते है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

    Spread the love

    Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

    Leave a Reply