अब सेंचुरी भी पंतनगर विश्वविद्यालय की 200 एकड़ भूमि पर लगाएगी 2 लाख यूकेलिप्टस के पौधे।

Spread the love

लालकुआं। सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल को पंतनगर विश्वविद्यालय के 2 सौ एकड़ भूमि में 2 लाख यूकेलिप्टस पौधों के रोपण  करने का लिखित करार हुआ है। 

उक्त जानकारी को साझा करते हुए सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के  महाप्रबंधक रमेश चंद्र ने बताया कि सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय कॉल व पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मोहन सिंह चौहान की उपस्थिति में विश्वविद्यालय के 2 सौ एकड़ भूमि में 2 लाख यूकेलिप्टस पौधों के रोपण करने पर  नियंत्रक पंकज शुक्ला ने हस्ताक्षर किए हैं। श्री चंद्र ने बताया कि उक्त वृक्षारोपण से पंतनगर विश्वविद्यालय के छात्रों को प्रयोगात्मक शिक्षा के साथ-साथ परिसर को हरा-भरा रखने व विश्वविद्यालय की आय बढ़ाने में सहायक होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सेंचुरी पल्प पेपर मिल को कच्चा माल नजदीक में ही मिल जाएगा,  पौधारोपण का क्षेत्रफल प्रतिवर्ष बढ़ते रहने पर भी सहमति हुई है। 

 इस अवसर पर सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के डॉ अरुण प्रकाश पांडे, नरेश चंद्र, मुकुल रोहतगी, रविंद्र कुमार सिंह व विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय के डॉ एमपी सिंह, डॉ अरविंद तोमर , डॉ सलिल तिवारी, डॉ जयंत सिंह सहित कई विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक व सेंचुरी पल्प पेपर मिल के अधिकारी उपस्थित थे। 

चित्र परिचय-  पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मोहन सिंह चौहान व सेंचुरी पेपर मिल के सीईओ विजय कॉल।

  • Related Posts

    प्रतिभाओ को मिला सम्मान: राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के विज्ञान संकाय द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

    Spread the love

    Spread the love राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत में दिनांक 25 अप्रैल 2026 एवं 27 अप्रैल 2026 को शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विज्ञान संकाय…

    हल्द्वानी में ‘अपण पहाड़’ कार्यक्रम: पहाड़ी स्वाद और सांस्कृतिक विरासत का होगा प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the love हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के होटल एवं हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट विभाग की ओर से 11 मई 2026, सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम “अपण पहाड़ – हमारा स्वाद,…

    Leave a Reply