कैंसर जैसी बीमारियों से बचना है तो जैविक खेती अपनानी होगी : डॉ. आशुतोष पन्त

Spread the love

कैंसर जैसी बीमारियों से बचना है तो जैविक खेती अपनानी होगी : डॉ. आशुतोष पन्त
हल्द्वानी।
फत्ता बंगर पंचायत भवन में आयोजित हिमालय कृषक उत्पादक सहकारी समिति की आम सभा में किसानों को संबोधित करते हुए पर्यावरणविद एवं पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. आशुतोष पन्त ने कहा कि यदि हमें कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचना है तो जैविक खेती को अपनाना होगा।


उन्होंने कहा कि देश अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर हो चुका है और कई देशों को निर्यात भी करता है, लेकिन उत्पादन बढ़ाने के लिए रासायनिक खाद व कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग ने अनाज की गुणवत्ता को प्रभावित किया है। यही खराब गुणवत्ता आज कैंसर जैसी बीमारियों का बड़ा कारण बन रही है।


कार्यक्रम में लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, नैनीताल जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष श्री आनंद दर्मवाल, स्पैरोमैन श्री गुलाब सिंह नेगी, कई ग्राम प्रधान व बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।
समिति के कार्यकारी अधिकारी श्री अनिल पांडे ने कार्यक्रम का संचालन किया।


डॉ. पन्त ने किसानों का आह्वान किया कि वे अपने खेत के कुछ हिस्से में जड़ी-बूटियों की खेती शुरू करें, जिससे उन्हें बेहतर आर्थिक लाभ मिल सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार सहकारिता के माध्यम से जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है। किसानों को निःशुल्क प्रशिक्षण, कृषि यंत्रों व खाद पर छूट और विपणन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने किसानों से अपील की कि आने वाली पीढ़ियों के लिए वर्षा जल का संरक्षण करना होगा और अधिक से अधिक पेड़ लगाकर ही ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से बचा जा सकता है।

  • Related Posts

    डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

    Spread the love

    Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान, छात्रों को मिले सरकारी व स्वरोजगार के टिप्स

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी परिसर के हॉस्पिटैलिटी एवं मैनेजमेंट विभाग ने विश्वविद्यालय के कॉन्फ्लुएंस हॉल में “थिंक बियॉन्ड होटल्स: करियर, सरकारी अवसर और उद्यमिता” विषय पर…

    Leave a Reply