कठिन घड़ी में आँचल दुग्ध संघ का संवेदनशील साथ: 20 परिवारों को 2.98 लाख की राहत

Spread the love

आँचल दुग्ध संघ ने 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

लालकुआं । नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने दुग्ध उत्पादकों, पशुपालकों और दुग्ध समितियों से जुड़े कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता का अनुपम उदाहरण पेश किया। संघ ने 20 लाभार्थियों को कुल 2 लाख 98 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
संघ के प्रशासनिक भवन कार्यालय में अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में लाभार्थियों को सहायता राशि के चैक वितरित किए गए। यह सहायता उन परिवारों को दी गई, जो आकस्मिक घटनाओं, गंभीर बीमारी या पशुधन की क्षति जैसी विपरीत परिस्थितियों का सामना कर रहे थे।

खासतौर पर गौशाला में हुए भीषण अग्निकांड में 10 पशुओं की मौत, गुलदार के हमले और अन्य कारणों से पशुधन की क्षति वाले पशुपालकों को राहत राशि दी गई। इसके अलावा गंभीर बीमारी से जूझ रहे सात दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों को भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।

गौशाला अग्निकांड और गुलदार हमले पीड़ितों को आँचल संघ की बड़ी मदद

संघ की ओर से लाभार्थियों को 25 हजार, 21 हजार, 15 हजार, 12 हजार और 10 हजार रुपये के चैक दिए गए। सहायता राशि प्राप्त करते ही लाभार्थियों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ झलक रहा था। कई परिवारों ने कहा कि कठिन समय में मिली यह मदद उनके लिए बड़ी राहत और सहारा साबित होगी। लाभार्थियों ने इस सहयोग के लिए अध्यक्ष मुकेश बोरा और पूरे आँचल दुग्ध संघ का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा, “आँचल दुग्ध संघ अपने दुग्ध उत्पादकों, पशुपालकों और दुग्ध समितियों से जुड़े हर व्यक्ति के प्रति पूरी सजगता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। किसी भी आकस्मिक घटना, बीमारी या नुकसान की स्थिति में प्रभावित परिवारों तक समय पर सहायता पहुंचाना संघ की जिम्मेदारी है। भविष्य में भी संघ हर जरूरतमंद के साथ संवेदनशीलता और सहयोग के साथ खड़ा रहेगा।”

कार्यक्रम में संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी प्रबंधक उमेश पठालनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, प्रभारी एफओ शांति कोरंगा, प्रभारी यातायात पूरन चंद्र मिश्रा, प्रभारी अभियंत्रण राजेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक, पशुपालक, दुग्ध समिति के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ग्रामीण विद्यार्थियों तक पहुँच रही आधुनिक विज्ञान शिक्षा : विज्ञान लोकप्रियीकरण समिति की अनूठी पहल

    Spread the love

    Spread the love रानीखेत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत की विज्ञान लोकप्रियीकरण समिति (Science Popularisation Cell) ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान और नवीनतम शोध से जोड़ने के…

    उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 PCS और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

    Spread the love

    Spread the love ​देहरादून: उत्तराखंड शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा (PCS) और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में भारी फेरबदल किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग द्वारा जारी आधिकारिक…

    Leave a Reply