ब्रेकिंग: लालकुआँ रेलवे स्टेशन पर खड़ी कार में मिला युवक का शव, बंद थे दरवाजे ।

Spread the love

लालकुआँ रेलवे स्टेशन पर कार के अंदर संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला, हड़कंप


लालकुआँ (नैनीताल)। लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन पर एक कार के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक बागेश्वर जिले का निवासी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस के अनुसार फोरेंसिक टीम भी थोड़ी देर में मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाएगी।

प्रारंभिक जांच में शव के चारों ओर की परिस्थितियाँ संदिग्ध पाई गई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से समीक्षा की जा रही है।

यह घटना रेलवे स्टेशन परिसर में होने के कारण यात्रियों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

  • Related Posts

    वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

    Spread the love

    Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply