डीएम के पास पहुंची सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा की शिकायत , क्यों की जा रहा है इन अतिक्रमणकारियो की तरफदारी ? पूर्व बीडीओ, पूर्व लिपिक व खटीमा में तैनात क्लर्क ने किया है कब्जा ।

Spread the love

डीएम के पास पहुंची सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा की शिकायत पूर्व बीडीओ, पूर्व लिपिक व खटीमा में तैनात क्लर्क ने किया है कब्जा ■नारायण सिंह रावत सितारगंज। गन्ना समिति के पुराने भवन के पास बंदोबस्ती की जमीन पर सरकारी जमीन पर कब्जे के शिकायत अब डीएम से की गई है। पहले जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत एसडीएम कार्यालय और मुख्यमंत्री पोर्टल पर की जा चुकी है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है। ग्राम खैरना निवासी अनिल कुमार शिकायत कर बताया है कि नगर में गन्ना सोसायटी के पुराने भवन के पास बंदोबस्ती की करोड़ों रूपये की बेशकीमती जमीन खाता संख्या 274 के खेत संख्या 71/1 में दर्ज है। उक्त भूमि का कुल रकबा 0.252 है। इसमे से 0.0057 हेक्टेयर जमीन पशुपालन विभाग को हस्तांतरित कि जा चुका है। शेष भूमि पर सेवानिवृत खंड विकास अधिकारी बीसी जोशी, सेवानिवृत लिपिक घनश्याम राणा व वर्तमान में खटीमा में तैनात लिपिक किशन सिंह बिष्ट ने अवैध कब्जा कर आवास बना लिए हैं। उक्त कब्जेदारों ने आसपास में उक्त जमीन ब्लाक द्वारा उन्हें आवंटित होने की भ्रांति फैलाकर लोगों को गुमराह किया है। जबकि कार्यालय खंड विकास अधिकारी ने स्पष्ट तौर पर इस बात से इंकार कर दिया है। इनके द्वारा विद्युत विभाग से संभावित सांठ गांठ कर अवैध तरीके से कनेक्शन भी लगवा लिए गए हैं। इस मामले की शिकायत बीते दिन मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई थी लेकिन कोई साधन नहीं हुआ। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह भूमि सिविल जज जूनियर डिवीजन के पास स्थित है। न्यायालय प्रांगण प्रांगण पर सर

बहुत छोटा है और यहां पार्किंग की सुविधा नहीं है। इस जमीन से अतिक्रमण खाली करा कर पार्किंग के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।

  • Related Posts

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

    Spread the love

    Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

    Leave a Reply