ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के खिलाफ जांच के लिए कमेटी गठित कई गांव में वाटर कूलर लगाने के मामले में वित्तीय अनियमितता का है आरोप

Spread the love

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के खिलाफ जांच के लिए कमेटी गठित कई गांव में वाटर कूलर लगाने के मामले में वित्तीय अनियमितता का है आरोप

■नारायण सिंह रावतसितारगंज। क्षेत्र में तैनात ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मीनू आर्य के खिलाफ शासन के निर्देश पर डीएम ने जांच कमेटी गठित कर दी है। गदरपुर के एसडीएम की अध्यक्षता में चार सदस्य कमेटी बनाई गई है।

सितारगंज क्षेत्र के ग्राम खैरना निवासी अनिल कुमार ने पंचायती राज निदेशालय को शिकायती पत्र भेज कर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मीनू आर्य पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इसमें मीनू आर्य पर क्षेत्र के 17 ग्राम पंचायत में वाटर कूलर लगाने के नाम पर नियमों के विरुद्ध ठेका देने और टेंडर के साथ ही बिल पास करने में अनियमित बरतने की बात कही गई थी। ब्लॉक स्तर से सहायक विकास अधिकारी की जांच में प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि हुई थी। जांच टीम कई बार मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी वहां नहीं आई। मीनू आर्य ने जांच टीम से सहयोग भी नहीं किया।

इस पर अनिल कुमार ने मामले की शिकायत पहले जिलाधिकारी और फिर पंचायती राज महानिदेशक से की। महानिदेशक ने डीएम को पत्र भेज कर जांच रिपोर्ट मांगी है। महानिदेशक के आदेश पर डीएम ने चार सदस्यों की जांच कमेटी गठित की है। कमेटी की अध्यक्षता गदरपुर के उप जिला अधिकारी व प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी गौरव पांडे करेंगे। इसके अलावा जांच टीम में सहायक आयुक्त राज्य कर वीर सिंह, उप कोषाधिकारी धीरज तिवारी और खंड शिक्षा अधिकारी सुषमा गौरव शामिल हैं।

  • Related Posts

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

    Spread the love

    Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

    Leave a Reply