जिप्सी से तस्करी कर ले जा रहे थे शराब, एक गिरफ्तार एक आरोपी फरार, बरामद शराब की कीमत एक लाख

Spread the love

जिप्सी से तस्करी कर ले जा रहे थे शराब, एक गिरफ्तार एक आरोपी फरार, बरामद शराब की कीमत एक लाख

■ नारायण सिंह रावत सितारगंज। कोतवाली पुलिस द्वारा किच्छा रोड आर के ढाबे के पास से वाहन चेकिंग के दौरान वाहन जिप्सी संख्या यूटीएफ 6090 को रोका तो जिप्सी का चालक साब्बी भाग निकला तथा साथी जगरूप सिंह पुत्र लक्खा निवासी बिलासपुर रामपुर यूपी हाल निवासी बगवाड़ा रुद्रपुर उधमसिंह नगर पकड़ा गया।

वाहन जिप्सी संख्या यूटीएफ 6090 को चैक किया तो वाहन से 18 पेटी देसी पिकनीन शराब के 864 पव्वे बरामद हुए। अभियुक्त को गिरफ्तार कर अवैध शराब व जिप्सी को कब्जे पुलिस लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधीनियम का मुकदमा पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त – जगरूप सिंह पुत्र लक्खा निवासी बिलासपुर रामपुर यूपी हाल निवासी बगवाड़ा रुद्रपुर उधमसिंह नगर।फरार अभियुक्त – साब्बी पुत्र नमालूम निवासी सिरौली कला किच्छा उधामसिंह नगर।बरामद माल -वाहन जिप्सी संख्या यूटीएफ 6090 में 18 पेटी देसी पिकनीन शराब के 864 पव्वे , कीमत लगभग 01 लाख रुपये। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसएसआई हरविंद्र कुमार, उपनिरीक्षक विक्रम सिंह धामी सरकड़ा, कांस्टेबल बलवंत सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र, कांस्टेबल विनीत कुमार आदि शामिल थे!

  • Related Posts

    वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

    Spread the love

    Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply