लापरवाही से बस चलाकर पलटने का आरोपी चालक गिरफ्तार

Spread the love

23 सितंबर को नयागांव में पलट गई थी बस, कई यात्री हुए थे घायल ■

नारायण सिंह रावत सितारगंज। बिना वैध रूट परमिट वाहन परिवहन कर आपराधिक मानव वध करने का प्रयत्न करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

23 सितंबर को सूचना प्राप्त हुई कि नयागांव के पास शमा बस सर्विस की एक बस यूके 07PA-0427 है पलट गयी है। इसमें लगभग 45 से 50 यात्री सवार हैं जिन्हें चोटें आई हैं। सूचना पर थाना हाजा से वउनि हरविन्दर सिंह मय हमराही पुलिस बल के साथ राहत व बचाव उपकरणों के मौके पर पहुंचे। त्वरित बस में सवार सभी घायलों व गम्भीर रूप से घायल व्यक्तियों को निजी व सरकारी वाहनों से वास्ते उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सितारगंज पहुंचाया गया। मौके पर पूछताछ से उक्त चालक द्वारा बिना वैध रूट परमिट के वाहन स्वामी/संचालक शमा बस सर्विस के निर्देश पर बस को तेजी व लापरवाही से परिवहन कर डिवाईडर पर चढाकर बस को पलटा देना पाया गया।

इस सम्बन्ध में वउनि हरविन्दर कुमार की जुबानी सूचना के आधार पर कोतवाली में आशिक पुत्र जान मोहम्मद निवासी ग्राम- कस्बा मीरापुर थाना मीरापुर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश व बस संचालक शमा बस सर्विस के विरूद्ध की गई। विवेचना उनि इन्द्र सिंह ढैला द्वारा की गई । दौराने विवेचना दुर्घटनाग्रस्त बस को बिना वैद्य रूट परमिट के यात्री बस के रूप में लखीमपुर खीरी से देहरादून संचालित करना तथा यात्रियों द्वारा विरोध करने पर भी वाहन चालक द्वारा वाहन को तेजी व लापरवाही से परिवहन करना पाया गया। इसके अलावा यात्रियों से बहस के दौरान बार -बार बस को पलट देने की धमकी दी गई।

वाहन का किराया लेकर बिना टिकट दिये यात्रीयों को परिवहन करना तथा बस को अवैध व आनाधिकृत रूप से यात्रियों की जान को संकट में डालकर बिना तय रूट परमिट के संचालित किया करना प्रकाश में आया। जिस कारण अभियोग में चालक के विरूद्ध धारा-308 भादवि की बढोत्तरी कर चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। वाहन स्वामी/संचालक शमा बस सर्विस के विरूद्ध साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। गिरफ्तारी टीम व उनि हरविन्दर कुमार, उनि विक्रम सिंह धामी, उनि संजय सिंह बोरा। गिरीश चन्द्र प्रकाश आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस: सेंचुरी पल्प एंड पेपर ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, 2026-27 में 250 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    Spread the love

    Spread the love​लालकुआं, 5 जून 2026: सेंचुरी पल्प एवं पेपर में आज ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ बेहद उत्साह, जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी…

    ग्रामीण विद्यार्थियों तक पहुँच रही आधुनिक विज्ञान शिक्षा : विज्ञान लोकप्रियीकरण समिति की अनूठी पहल

    Spread the love

    Spread the love रानीखेत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत की विज्ञान लोकप्रियीकरण समिति (Science Popularisation Cell) ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान और नवीनतम शोध से जोड़ने के…

    Leave a Reply